बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, PM मोदी ने किया स्वागत
भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंची, PM मोदी ने किया स्वागत।
- भारत
- 3 min read
PM Modi welcomed Sheikh Hasina: भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक दूसरे के देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का ये 15 दिनों के भीतर दूसरा भारत दौरा है। इसके पहले शेख हसीना 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। आज पीएम मोदी और हसीना के बीच रेल, एनर्जी और कनेक्टिविटी समेत कई दूसरे अहम मुद्दों पर बात संभव है।
बंगलादेश और भारत के बीच समझौतों पर बातचीत
बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद बंगालादेश की प्रधानमंत्री कल यानी रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोपहर का भोजन
प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोपहर का भोजन होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बंगलादेश की प्रधानमंत्री का नई दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्वागत किया। भारत में बंगलादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान भी प्रधानमंत्री हसीना का हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए उपस्थित रहे।
कई अहम समझौतों पर बातचीत संभव
वर्तमान दौरे को ढाका-दिल्ली और बीजिंग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बीते दिन उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच मुलाकात के दौरान कई अहम समझौतों पर बातचीत हो सकती है। इसमें तीस्ता जल समझौता, सीमा पार संपर्क बढ़ाने पर जोर, म्यांमार में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा, आर्थिक और व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत, कारोबार पर सहमति बनाने की कोशिश और कनेक्टिविटी बढ़ाना शामिल हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 09:27 IST