मेहंदी है रचने वाली… सोनाक्षी और जहीर के प्री-वेडिंग की फोटो हुई लीक, इस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehendi: सोनाक्षी और जहीर सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehendi
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी | Image: instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehendi: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 23 जून को बॉलीवुड कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेगा। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग इवेंट चल रहे हैं जिसमें कपल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। अब इस फंक्शन की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोनाक्षी और जहीर सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है और अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कल मुंबई में शादी कर रहे हैं। दोनों घरों में इस समय खुशियों का माहौल है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी की फोटो वायरल

भले ही कपल अभी तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हो लेकिन फंक्शन में आने वाले मेहमान लगातार इसे लेकर अपडेट दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी का बताया जा रहा है।

सोनाक्षी और जहीर के दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कपल की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। हीरामंडी स्टार अपने इस खास दिन पर रेड और ब्राउन कलर के एथनिक आउटफिट में सजी संवरी देखी जा सकती हैं। उन्होंने अपने मेकअप को सॉफ्ट रखा और खुले बाल और बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। 

Advertisement

दूसरी ओर, जहीर सफेद रंग के कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे, जिस पर गुलाबी रंग के फूलों के प्रिंट थे। यहां देखिए फोटो-

सोनाक्षी और जहीर के परिवार में नहीं है अनबन?

इससे पहले, सोनाक्षी और जहीर के फैमिली गेट टुगेदर की भी एक फोटो देखने को मिली थी जिसमें एक्ट्रेस अपने माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के साथ पोज देते हुए देखी जा सकती हैं जबकि दूसरी फोटो में दूल्हे राजा अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बेटी सोनाक्षी की शादी से पहले होने वाले दामाद जहीर से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, लगाया गले

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड