दर्दनाक: बोरवेल में फंसी 1 साल की बच्ची, सिर से पकड़कर खींचा जा रहा ऊपर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Gujarat Breaking: गुजरात के अमरेली में एक साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है।
- भारत
- 2 min read
Gujarat Breaking: गुजरात के अमरेली से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। उसे सिर से पकड़कर ऊपर खींचा जा रहा है।
फायर ऑफिसर का आया बयान
फायर ऑफिसर HC गढ़वी ने कहा- 'बच्ची को ऑक्सीजन देने का प्रयत्न शुरू हैं। बच्ची को सिर से पकड़कर ऊपर की तरफ करने के प्रयास जारी हैं। 12 बजकर 30 मिनट के करीब हमारे पास टेलीफोन से सूचना दी गई।' वहीं, एक स्थानीय शख्स ने बताया कि बड़ा पत्थर बच्चों ने खेलते खेलते हटा दिया है, जिससे बच्ची अंदर गिर गई। हमें जब ये सूचना मिली तो हम दौड़कर यहां आए।
40 से 50 फीट अंदर गिरी है बच्ची
रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्ची जिस बोरवेल में गिरी है, उसकी गहराई करीब 45 से 50 फीट है। इस कारण रेस्क्यू टीम ने बच्ची के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की है, जिससे बच्ची की जान बच सके। आपको बता दें कि बच्ची के बोरवेल में गिरने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने 108 पर कॉल करके सूचना दी थी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
वहीं, दूसरी तरफ उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एक टीम दोनों की काउंसलिंग कर रही है। मौके पर रेस्क्यू टीम के अलावा दमकल विभाग की टीम को भी लगाया गया है। टीम का कहना है कि बच्ची को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गुजरात में ऐसा कोई मामला सामने आया है। इससे पहले भी गुजरात में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 14 June 2024 at 19:00 IST