जब G7 समिट में पोप फ्रांसिस के गले मिले PM मोदी, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का ऐसा था रिएक्शन
G7 Summit: समिट में पहुंचने के बाद PM मोदी पोप फ्रांसिस के गले मिले और उनका अभिवादन किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

G7 Summit: PM मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात की। काफी देर तक दोनों के बीच बात हुई और फिर PM मोदी ने पोप फ्रांसिस को गले से लगा लिया। PM मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया और कहा कि वह लोगों की सेवा के प्रति पोप की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।
इस दौरान वहां पर इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी भी मौजूद थी। PM मोदी ने जिस तरह से पोप फ्रांसिस का अभिवादन किया, इसे देखकर इटली की PM भी मुस्कुरा रही थी। आपको बता दें कि PM मोदी के इटली दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में दुनिया के हर नेता के साथ PM मोदी के रिएक्शन को गौर से देखा जा रहा है।
जॉर्जिया मेलोनी से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे तो इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। जॉर्जिया मेलोनी अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ नजर आईं, तो PM मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ उनके स्वागत का जवाब दिया।
आपको बता दें कि G7 समिट से आई तस्वीर में नजर आ रहा है कि जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर भारतीय अंदाज में उनका अभिवादन किया। यह तस्वीर दुनिया के लिए भले ही आम हो, लेकिन विदेश में जाकर पीएम मोदी के भारतीय सभ्यता को उजागर करने के तरीके ने हर भारतीय के दिल को छू लिया।
Advertisement
ऋषि सुनक से मिलकर क्या बोले मोदी?
ऋषि सुनक से मिलकर PM मोदी ने एक्स पर लिखा- 'इटली में पीएम ऋषि सुनक से मिलकर खुशी हुई। मैंने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने की काफी गुंजाइश है। हमने रक्षा क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने पर भी बात की।'