अपडेटेड 17 August 2024 at 14:06 IST

द्रौपदी के दोषियों से लड़ेंगे या... कोलकाता रेप केस पर मनोज मुंतशिर की कविता सोचने पर कर देगी मजबूर

मशहूर लेखक, गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने कोलकाता रेप-मर्डर केस पर कविता के जरिये अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी।

Manoj Muntashir | Image: ANI/PTI

Manoj Muntashir Poem on Kolkata Case: मशहूर लेखक, गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने एक कविता शेयर की है, जिसे सुनने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि हम एक समाज के रूप में कितना गिर चुके हैं।

मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। उनकी कविता का हर एक शब्द आपका कलेजा चीर देगा। कविता का शीर्षक है- 'फैसला करते हैं'

कवि मनोज की कविता के बोल कुछ इस प्रकार है...

'ये दरिंदगी है, वहशत है, ऐसा तो कोई जानवर ही कर सकता है। 
गलत... आज तक किसी जानवर ने बलात्कार नहीं किया।
किसी जानवर की आंखों में नाखून नहीं उगे।

एक पवित्र शरीर को मांस का टुकड़ा समझने के लिए आत्मा को बंजर, 
और जमीन को विरान होना पड़ता है। 
इतना नीचे गिरने के लिए तो एक इंसान होना पड़ता है।

बातें हमने बहुत कर ली है, दो-चार मैं भी बोल दूंगा तो क्या फर्क पड़ जाएगा?
फर्क पड़ेगा अगर हम फैसला लेंगे, आईए आज हम फैसला लेते हैं...

या तो हम अपने बेटियों का दुपट्टा खींचने वाले कमजोर हाथ तोड़ देंगे 
या आज के बाद बेटियों को लक्ष्मी कहना छोड़ देंगे।

फैसला करते हैं कि द्रौपदी के दोषियों से अंतिम सांस तक लड़ेंगे 
या फिर आज के बाद श्रीमद्भगवद्गीता दोबारा नहीं पढ़ेंगे।

फैसला करते हैं कि याद तो सीता के अपराधियों की लंका जला देंगे 
या घर के मंदिर से राम और सीता की प्रतिमाएं हटा देंगे।

हम फैसला करते हैं कि अपनी दस्तकों से थर्रा देंगे अदालतों की दीवार 
या मान लेंगे की हमारा पौरुष लाचार है और हमारा स्वाभिमान बीमार है।

आईए फैसला करते हैं कि हम अपनी डॉक्टर बहन को इंसाफ दिलवाएंगे 
या आज के बाद कभी किसी बहन से कलाई पर राखी नहीं बंधवाएंगे।'

ये बॉलीवुड सेलेब्स भी कर चुके हैं न्याय की मांग

बता दें कि आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, करीना कपूर खान, परिणीति चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, कंगना रनौत, सोनी राजदान, आयुष्मान खुराना, प्रीति जिंटा, मिमी चक्रवर्ती और ऋचा चड्ढा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।

डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर देशभर में आक्रोश

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या की खबर ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना ने लोगों को 12 साल पहले हुए निर्भया कांड की याद दिला दी।

यह भी पढ़ें: बिना कुंडी लगाए सोती, काश मैं लड़का होती... डॉक्टर रेप केस पर आयुष्मान की कंपा देने वाली कविता VIRAL

यह भी पढ़ें: ऐसी सजा हो कि... अनुपम खेर, ऋतिक से लेकर करीना तक, कोलकाता रेप-मर्डर केस पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: इंसाफ के लिए जंग, आज देशभर में अस्पताल बंद, 24 घंटों के लिए डॉक्टरों की हड़ताल

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 13:16 IST