अपडेटेड 16 August 2024 at 09:24 IST

बिना कुंडी लगाए सोती, काश मैं लड़का होती... डॉक्टर रेप केस पर आयुष्मान की कंपा देने वाली कविता VIRAL

कोलकाता जघन्य कांड पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक कविता साझा की है, जिसे सुनने वालों के रोंगटे खड़े और आंखें नम हो जाएंगी।

Follow : Google News Icon  
Ayushmann Khurrana
Ayushmann Khurrana | Image: Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana Poem: कोलकाता में महिला डॉक्टर संग रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर देश में उबाल है। हर कोई दरिंदे के खिलाफ कठोर सजा की मांग कर रहा है। जघन्य कांड पर आमजन से लेकर सेलेब्स तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक कविता साझा की है जिसे सुनने वालों के रोंगटे खड़े और आंखें नम हो जाएंगी।

मालूम हो कि आयुष्मान खुराना उन चुनिंदा कलाकारों में गिने जाते हैं जो अपनी फिल्मों से सामाजिक मुद्दों पर चोट करते हैं। उनकी फिल्म गुदगुदाने के साथ ही आपका नजरिया भी बदल देती हैं। इसी बीच उनकी एक लेटेस्ट कविता वायरल हो रही है, जिसे लेडी डॉक्टर संग हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

कविता का शीर्षक- 'काश मैं भी लड़का होती…' 

आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कविता शेयर की है, जिसका हर शब्द आपका कलेजा चीर देगा। इस कविता का शीर्षक है- 'काश मैं भी लड़का होती।'

आयुष्मान खुराना की कविता के बोल कुछ इस प्रकार हैं...

Advertisement

'मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती
झल्ली बनकर दौड़ती सारी रात, दोस्तों के साथ फिरती, काश मैं भी लड़का होती

कहते सुना है सबको की लड़की को पढ़ाओं-लिखाओं सशक्त बनाओ
और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती, तो मेरी मां ना खोती उसके आंखों का मोती, काश मैं भी लड़का होती

Advertisement

36 घंटे का कार्य दुश्वार हुआ, बहिष्कार हुआ- बलात्कार हुआ, पुरुष के वहशीपन से साक्षात्कार हुआ।
काश, उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती।, काश मैं ही लड़का होती।

कहते हैं सीसीटीवी नहीं था, होता भी तो क्या होता।
एक पुरुष सुरक्षाकर्मी जो उस पर नजर रखता, उसकी नजर भी कितनी पाक होती?
काश में एक लड़का होती। अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार (9 अगस्त) को कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला। जांच के बाद पता चलता कि लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई। इसके बाद मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई पर बार-बार सवाल उठाए गए। अब इस रेप केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर: IMA ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान, CPA की मांग पर अड़े डॉक्टर्स

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 09:20 IST