अपडेटेड 6 June 2024 at 20:39 IST

Modi 3.0: अमेठी से हार के बाद भी स्मृति ईरानी को मिलेगी Modi कैबिनेट में जगह?

Modi 3.O: PM आवास पर बैठक चल रही है, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

Follow :  
×

Share


Smriti Irani | Image: PTI

Modi 3.O: PM आवास पर बैठक चल रही है, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि संसदीय बैठक से पहले नई सरकार के मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह दी जाएगी, इसपर विचार किया जा रहा है।

कई रिपोर्ट्स में ये भी दावे किए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को भी जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो इन दोनों दिग्गजों को 6 महीने के अंदर लोकसभा चुनाव जीतकर सदन में आना होगा।

किन मंत्रियों का कट सकता है टिकट?

ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इसबार उन मंत्रियों को कैबिनेट में स्थान देने से परहेज कर सकती है, जिनका विवादों से नाता रहा है। आपको ये भी बता दें कि स्मृति ईरानी साल 2014 में भी अमेठी हारने के बाद कैबिनेट मिनिस्टर बनाई गई थी। उन्हें राज्यसभा के जरिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिया गया था।

इसके अलावा ये भी चर्चा चल रही है कि मोदी कैबिनेट में कई अन्य मंत्रियों को भी रिपीट किया जा सकता है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हार गए हैं। स्मृति ईरानी अमेठी में किशोरी लाल शर्मा से 1,67,196 वोटों से चुनाव हार गईं। इसके अलावा कांग्रेस के दूसरे दिग्गज राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव हार गए।

पूर्ण बहुमत से दूर रह गई BJP

2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी 272 के बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। फिलहाल एनडीए सरकार का गठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः 'चुनाव में विपक्ष की हार से राहुल हताश, वो निवेशकों को गुमराह कर रहे हैं', राहुल पर BJP का पलटवार

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 June 2024 at 20:39 IST