LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 21:04 IST

Siwan Bihar Chunav Result Parinaam 2025 ECI LIVE: सिवान की 8 में से 7 सीटों पर NDA का कब्जा, रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आ गए हैं। आज सिवान में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। सिवान जिले की कुल 8 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 7 और महागठबंधन एक पर जीत हासिल की है।

Follow :  
×

Share


सिवान विधानसभा चुनाव | Image: Republic

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आ गए हैं। आज सिवान में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। इसमें राजद, बीजेपी, भाकपा (माले), लोजपा (R) और जदयू के प्रत्याशी मैदान में रहे। सिवान जिले की कुल 8 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 7 और महागठबंधन एक पर जीत हासिल की है। 

  • Listen to this article
14 November 2025 at 19:54 IST

Siwan Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: सिवान जिले की 8 सीटों पर इनकी हुई जीत

  • सिवान - मंगल पांडेय (BJP) जीते
  • जीरादेई - भीष्म प्रताप सिंह (जदयू) जीते
  • दरौली (एससी)- विष्णु देव पासवान (लोजपा-रामविलास) जीते
  • रघुनाथपुर- ओसामा शहाब (राजद) जीते
  • दरौंधा - कर्णजीत सिंह उर्फ ​​व्यास सिंह (बीजेपी) जीते
  • बड़हरिया - इंद्रदेव सिंह (जदयू) जीते
  • गोरियाकोठी - देवेश कांत सिंह (भाजपा) जीते
  • महाराजगंज - हेम नारायण साह (जदयू) जीते 
14 November 2025 at 17:59 IST

Siwan Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: सिवान सीट से मंगल पांडेय की जीत

सिवान विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी के मंगल पांडेय 9300 वोटों से आगे हैं। एक तरह से वे जीत भी गए हैं क्योंकि कुल 26 राउंड की गिनती हो चुकी है। अब आधिकारिक ऐलान बाकी है। उन्होंने राजद के अवध बिहारी चौधरी को 9 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। 
 

Advertisement
14 November 2025 at 12:24 IST

Siwan Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: 7 राउंड तक कुल वोटों में NOTA चौथे नंबर पर

Siwan Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: सिवान विधानसभा सीट पर 7 चरण की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के मंगल पांडेय अभी तक जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी के कद्दावर नेता अवध बिहारी चौधरी लगातार पिछड़ रहे हैं। वहीं 7 राउंड तक कुल वोटों में नोटा चौथे नंबर पर है।

14 November 2025 at 10:51 IST

Siwan Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: चौथे राउंड में भी मंगल पांडेय आगे, अवध बिहारी चौधरी पीछे

सिवान विधानसभा सीट पर चौथे चरण की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस राउंड में भी बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड तक उन्हें 15974 वोट मिल चुके हैं और वह 4130 वोटों से आगे हैं। वहीं आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

Advertisement
14 November 2025 at 08:39 IST

Siwan Vidhan Sabha Election 2025 LIVE Updates: शुरुआती रुझान में मंगल पांडेय आगे

Siwan Vidhan Sabha Election 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी शुरुआती रुझान में बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE : शुरुआती रुझान में NDA आगे, महागठबंधन का क्या होगा हाल? यहां जानें हर सीट का LIVE रिजल्ट


 

14 November 2025 at 08:04 IST

इन बड़े नेताओं के बीच टक्कर

बीजेपी ने पहली बार एक सवर्ण उम्मीदवार मंगल पांडेय को मैदान में उतारा। उनके सामने आरजेडी ने अपने अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी को चुना। इस सीट पर पहले फेज में 6 नवंबर को चुनाव हुआ था।

14 November 2025 at 06:55 IST

सिवान में 8 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 06:56 IST