LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 16:30 IST

Sitamarhi Bihar Chunav Result 2025: सीतामढ़ी से BJP उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू जीते, RJD के सुनील कुमार को हराया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD के सुनील कुमार को हराया है।

Follow :  
×

Share


सीतामढ़ी से BJP उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू जीते | Image: Republic

सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD के सुनील कुमार को हराया है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

  • Listen to this article
14 November 2025 at 16:29 IST

सीतामढ़ी से BJP उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू जीते

सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार पिन्टू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD के सुनील कुमार को हराया है। 

14 November 2025 at 14:18 IST

Parihar Election Result 2025 Live: परिहार सीट पर कौन आगे?

इस सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी लगातार आगे चल रही हैं। गायत्री देवी को छठे राउंड तक कुल 21209 वोट प्राप्त हुए हैं। 

Advertisement
14 November 2025 at 14:18 IST

Sursand Election Result 2025 Live: सुरसंड विधानसभा सीट पर कौन आगे?

जेडीयू के प्रो. नागेंद्र राउत ने बढ़त बना ली है। पूर्व में आरजेडी के सैयद अबू दोजाना आगे चल रहे थे।

14 November 2025 at 14:18 IST

Bajpatti Election Result 2025 Live: बाजपट्टी सीट पर कौन आगे?

राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी एनडीए के प्रत्याशी रामेश्वर कुमार महतो को कुल अभी तक 40387 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी ओर मुकेश कुमार यादव, जो आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं, उनको 35275 वोट मिले हैं।

Advertisement
14 November 2025 at 14:18 IST

Runnisaidpur Election Result 2025 Live: रुन्नीसैदपुर सीट पर कौन आगे?

इस सीट से जेडीयू के पंकज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें कुल 67586 वोट मिले हैं।

14 November 2025 at 14:17 IST

Belsand Election Result 2025 Live: बेलसंड विधानसभा सीट पर कौन आगे?

इस सीट पर एनडीए के लोजपा रामविलास के प्रत्याशी अमित कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने 13181 वोटों से बढ़त बना ली है।

14 November 2025 at 10:59 IST

Belsand Election Result 2025 Live: बेलसंड विधानसभा चुनाव का ताजा परिणाम

Belsand Election Result 2025 Live: बेलसंड विधानसभा सीट पर एक राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी कुल 22 राउंड की गिनती होनी है। पहले राउंड में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी अमित कुमार 1799 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 4163 वोट मिले हैं। 

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

14 November 2025 at 08:43 IST

Sitamarhi Election Result 2025 Live: सीतामढ़ी विधानसभा की आठ सीटों पर मतगणना शुरू

Sitamarhi Election Result 2025 Live: सीतामढ़ी जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों (सीतामढ़ी, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, रीगा, और बथनाहा) पर वोटों की गिनती ठीक सुबह 8 बजे एक साथ शुरू हो चुकी है। डुमरा प्रखंड अंतर्गत एसआईटी गोसाईपुर स्थित मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ईवीएम बक्सों को खोल दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE : शुरुआती रुझान में NDA आगे, महागठबंधन का क्या होगा हाल? यहां जानें हर सीट का LIVE रिजल्ट


 

14 November 2025 at 08:06 IST

Bihar Election 2025 Result Live: सीतामढ़ी विधानसभा सीट का समीकरण

Bihar Election 2025 Result Live: सीतामढ़ी विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी और ये नेपाल से दो ओर से घिरी है। इस सीट पर किसी भी राजनीतिक दल की मजबूत पकड़ नहीं रही है। बीजेपी ने यहां लगभग छह बार जीत दर्ज की है। 

14 November 2025 at 07:07 IST

सीतामढ़ी में इन सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला

रीगा
बाजपट्टी
सुरसंड
रुन्नीसैदपुर
परिहार
बेलसंड
बथनाहा
सीतामढ़ी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:08 IST