'गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को...'; बंगाल में गरजे CM योगी, कहा- कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता ना करें, ये झाड़ू लगाते दिखेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल से हुंकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।

Follow :  
×

Share


CM Yogi | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल से हुंकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं। आने दीजिए बीजेपी सरकार। ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।

'पहचान का संकट'

CM योगी ने कहा, मैं तो आपसे ये कहने आया हूं कि ये बंगाल कभी भारत की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करता था, जो पूरे देश को दिशा दिखाता था। पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और पिछले पंद्रह सालों से टीएमसी ने पहचान का संकट पैदा कर दिया है। अब यह सांस्कृतिक राजधानी नहीं है, अब उन्होंने इसे अपराध की राजधानी बना दिया है और आपके सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया है। याद कीजिए, बंगाल आजादी के बाद विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना था, देश की व्यवस्था का महत्वपूर्ण इंजन था।

उन्होंने आगे कहा, वो जमीन बंगाल भारत की जरूरतों को पूरा करती थी, उद्योग फल-फूल रहे थे, एक आर्थिक नेता के रूप में बंगाल की आवाज बुलंद थी, नौजवानों के लिए नौकरी भी थी और रोजगार भी, छोटे किसान खुशहाल थे। मछली की पैदावार तेजी से बढ़ रही थी, चावल की पैदावार भी बंगाल में तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन पहले कांग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और पंद्रह सालों में टीएमसी ने इसे भ्रष्टाचार का ठिकाना बना दिया। अराजकता का एक कैंडर बन गया है और आज चावल का उत्पादन घट रहा है। मछली उत्पादन का काम भी कम हो गया है। यहां के सांसदों पर माफियाओं का दबदबा बढ़ गया है। युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार का संकट है।

'चिंता मत करो...'

CM योगी ने कहा, मैं आपसे बस एक बात कहने आया हूं, चिंता मत करो, डीएमसी के गुंडे जो भी बोल रहे हैं, उनकी परवाह मत करो। कोई भी माफिया जो भी कह रहा है, उससे डरने की जरूरत नहीं है। कोई मौलाना क्या बक रहा है, इससे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। आने दीजिए, डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार को, इसी तरह आपकी चाट-पाकड़ करते हुए दिखाएंगे। आपको बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए दिखाएंगे ये सब लोग।

उन्होंने आगे कहा, इसलिए चंदा मांगने की जरूरत नहीं है। देखो ना, यूपी में कितना बदलाव आ गया है। वहां किसी सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता, बिलकुल नहीं। वहां पूरी तरह से त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। कोई हंगामा नहीं, कोई गुंडागर्दी नहीं। हर बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी है। 

ये भी पढ़ेंः 'देश की आधी आबादी को हिस्सेदारी देने जा रहे हैं',बोले-PM मोदी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 April 2026 at 15:57 IST