अपडेटेड 1 February 2025 at 11:39 IST

Budget News: मोदी 3.0 के बजट में GYAN पर फोकस, संसद में निर्मला सीतारमण बोलीं- अगले 5 साल में 'सबका विकास' होगा साकार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें GYAN- गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Follow :  
×

Share


finance minister nirmala sitharaman | Image: sansad tv

Budget 2025: निर्मला सीतारमण संसद में देश का आम बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बार का बजट 'GYAN'पर केंद्रित है। GYAN का अर्थ है- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और भी बढ़ गया है।

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम अगले 5 साल को 'सबका विकास' को साकार करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं, जिससे सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

GYAN पर केंद्रित 10 सेक्टर

1. कृषि का विकास और उत्पादकता को गति देना।
2. ग्रामीण संपन्नता और अनुकूलन निर्माण।
3. समावेशी प्रगति के पथ पर सबको साथ लेकर चलना।
4. भारत में विनिर्माण बढ़ाना और मेक इन इंडिया को और आगे ले जाना।
5. एमएसएमई को सहायता देना।
6. रोजगार के जरिए विकास को समर्थ बनाना।
7. जनता, अर्थव्यवस्था और इनोवेशन में निवेश करना।
8. ऊर्जा आपूर्तियां सुनिश्चित करना।
9. निर्यात को बढ़ावा देना।
10. इनोवेशन को पोषित करना।

यह भी पढे़ं: बजट से पहले ही छाया बिहार, वित्त मंत्री निर्मला ने पहनी मधुबनी कला वाली साड़ी, किसने दिया? रोचक है कहानी

बजट में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

  • बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान स्थापित किया जाएगा।
  • बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस काम में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।
  • असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक लोन।
  • MSMEs के लिए नए मानदंड: निवेश की सीमा 2.5 गुना बढ़ाई जाएगी। टर्नओवर सीमा दो गुना की जाएगी।
  • स्टार्टअप्स के लिए नए फंड ऑफ फंड्स की स्थापना की जाएगी।
  • फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी।

यह भी पढे़ं: सम्मान निधि से आयुष्मान भारत तक...सरकार का किन योजनाओं पर कितना पैसा लगा

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 11:39 IST