अपडेटेड 17 May 2024 at 11:28 IST
'मंदिरों में काम करने से अच्छा तो आतंकियों के लिए हथियार...',भगोड़े Zakir Naik ने फिर उगला जहर
भारतीय भगोड़े नाइक का ये बयान उस समय सामने आया जब वो एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक मुस्लिम युवक ने एक सवाल पूछ लिया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Zakir Naik Viral Controversial Statement: भारत के भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक (Fugitive Islamic Preacher Zakir Naik) ने एक बार फिर से हिन्दू धर्म के खिलाफ जहर उगला है। इस्लामिक उपदेशक ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में भारत के मंदिरों (Indian Temple) को लेकर विवादित बयान (Controversial Statement) दिए हैं। उसने मंदिरों के अलावा क्रिस्चियन चर्चों को लेकर भी विवादित बयान दिया है। जाकिर नाइक का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में जाकिर नाइक ने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।
दरअसल भारतीय भगोड़े नाइक का ये बयान उस समय सामने आया जब वो एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक मुस्लिम युवक ने एक सवाल पूछ लिया था। मोहम्मद जीशान नाम के युवक ने जाकिर नाइक (Zakir Naik) से पूछा कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मंदिर बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी मिल रही है। ऐसे में मुसलमान होते हुए उसे ये नौकरी करनी चाहिए या नहीं?
जाकिर नाइक का विवादित बयान
इस सवाल के जवाब में इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने कहा, ‘इस्लाम से जुड़े लोगों के लिए मंदिर या गिरिजाघरों में काम करने से बेहतर है कि वो आतंकियों के लिए हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर लें। ऐसे धर्मस्थल बनाना सबसे बड़ा पाप है और ऐसे धार्मिक स्थलों के उद्घाटन समारोहों में भी शामिल होना भी इस्लाम के लिए गलत है।’ ये कोई पहला मौका नहीं है जब जाकिर नाइक भारत, हिन्दू, क्रिश्चियन या सनातन के खिलाफ विवादित बयान दे रहा हो इसके पहले भी कई बार वो इन सब को लेकर विवादित बयान देता रहा है।
कौन है इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक?
इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक मूल रूप से भारत का रहने वाला है। नाइक का जन्म मुंबई में हुआ था। मौजूदा समय इस विवादित इस्लामिक उपदेशक की उम्र लगभग 65 साल है। फिलहाल वो भारत से भगोड़ा घोषित हो चुका है और इस समय मलेशिया में रह रहा है। नाइक भारत में कई मामलों में वांछित है। साल 2016 में नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को भारत सरकार ने बैन कर दिया था। नाइक पर एनआईए ने यूएपीएए के तहत मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस भी दायर किए हैं। इन आरोपों के बाद नाइक देश छोड़कर भाग गया है।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 17 May 2024 at 11:02 IST