अपडेटेड 14 November 2024 at 19:23 IST
One Night Stand: वन नाइट स्टैंड का बढ़ रहा प्रचलन, यहां 68 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वो...
How popular are one-night stands? कहां पर वन नाईट स्टैंड आम है? किस देश का आंकड़ा ज्यादा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

what country has the most one night stand? वन नाइट स्टैंड, यह विदेशी कल्चर अब हमारे देश में भी अपने पैर पसार रहा है। यूथ में वन नाइट स्टैंड को लेकर एक अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। लोग न केवल शारीरिक संतुष्टि के लिए बल्कि मानसिक संतुष्टि के लिए भी इस कल्चर को अपना रहें हैं। ऐसे में आप आंकड़ों के माध्यम से जान सकते हैं कि किस देश में वन नाइट स्टैंड औरतों और आदमियों के लिहाज से कितने फीसदी सक्रिय है और भारत में कितने प्रतिशत लोनों ने स्वीकारा है कि वे इस कल्चर से जुड़े हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सा देश सबसे ज्यादा वन नाइट स्टैंड में इंवॉल्व है। पढ़ते हैं आगे…
कहां पर वन नाईट स्टैंड आम है?
| देश का नाम | औरतों के आंकड़े (प्रतिशत में) | आदमियों के आंकड़े (प्रतिशत में) |
|---|---|---|
| संयुक्त राज्य अमेरिका | 36% | 48% |
| ऑस्ट्रेलिया | 52% | 64% |
| नॉर्वे | 35% | 51% |
| फ़िनलैंड | 30% | 35% |
| भारत | 5% | 30% |
| आइसलैंड | 70% | 60% |
बता दें कि भारत में लगभग 30% पुरुषों ने ONS- One Night Stand में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि महिलाओं की बात करें तो भारत में केवल 5% महिलाओं ने वन-नाइट स्टैंड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। अपने देश भारत में पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। वहीं अन्य देशों की तुलना में वन-नाइट स्टैंड में शामिल होने वाली भारतीय महिलाओं का यह सबसे कम प्रतिशत है- कुल 5 फीसदी।
इस लेख में दी गई जानकारी iusw- International Union of Sex Workers ऑर्गेनाइजेशन से ली गई है। रिपब्लिक इसकी पुष्टि नहीं करता है। ये डेटा सन् 2023 तक का है।
Advertisement
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 19:16 IST