'नाव उल्टी हो गई, द्वीप पर सुविधाएं नहीं थीं...,' वियतनाम हादसे में जिंदा बचे भारतीय ने सुनाई खौफनाक दास्तान

शनिवार, 11 जुलाई को वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास हुए नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। इस भयानक हादसे में बचे एक भारतीय ने उन डरावने पलों को याद करते हुए बताया कि बेहतरीन सुविधाएं होती तो और जान बचाई जा सकती थीं।

vietnam boat accident 2026
वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे भारतीय ने सुनाई खौफनाक दास्तान | Image: Republic

शनिवार, 11 जुलाई को वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास हुए नाव हादसे में बचे एक भारतीय ने उन डरावने पलों को याद किया है जब टूरिस्ट बोट अचानक आए तूफान की वजह से कुछ ही सेकंड में पलट गई थी। उन्होंने कहा कि बचाव टीमों ने तुरंत मदद की लेकिन पास के आइलैंड पर मेडिकल सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए थीं और इससे जानें बचाई जा सकती थीं।

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के तट पर 32 भारतीय पर्यटकों सहित 36 लोगों को ले जा रही एक टूरिस्ट स्पीड बोट पलट गई। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बाद में पुष्टि की कि दर्दनाक दुर्घटना में मारे गए सभी 15 लोग भारतीय पर्यटक थे, जिसके बाद वियतनाम से लेकर भारत में मातम पसर गई।

अचानक एक सेकंड में नाव उलट गई

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हादसे में बचे लोगों में से एक निर्मल कुमार ने कहा कि नाव में 32 यात्री सवार थे और वह एक द्वीप से दूसरे द्वीप जा रही थी, तभी खराब मौसम की वजह से उसमें टक्कर हो गई।'

आगे उन्होंने कहा, 'जब हम एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड जा रहे थे, तो अचानक तूफान आ गया। अचानक एक सेकंड में नाव उलट गई। हम आगे की तरफ थे और समुद्र में कूदकर बाहर आ गए। जो लोग अंदर थे वे फंस गए, और क्योंकि नाव उलटी थी, वे नाव से बाहर नहीं आ सके। हम नाव पर बत्तीस लोग थे।'

Advertisement

आइलैंड पर कुछ मेडिकल इक्विपमेंट और सपोर्ट नहीं

कुमार ने कहा कि लोकल रेस्क्यू फोर्स ने तुरंत रिएक्ट किया हमें बचा लिया, लेकिन उस आइलैंड पर कुछ मेडिकल इक्विपमेंट नहीं थे। एक डॉक्टर हमारे साथ ट्रैवल कर रहा था। उसने कहा कि यहां दवाएं नहीं हैं। इसलिए हम जानें नहीं बचा सकते, और जानें बचाई जा सकती थीं। जितने लोगों को जरूरत थी उसके हिसाब से आइलैंड पर जरूरी मदद नहीं थी। वियतनाम एयर फ़ोर्स दो-तीन घंटे बाद आई और उन्होंने हमें गाइड किया हमारा इलाज किया।

तमिलनाडु के सबसे अधिक 10 लोगों की मौत

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कन्फर्म किया कि इस हादसे में 2 महिलाएं और 13 पुरुष की मौत हो गई हैं। दूतावास ने अपनी लिस्ट में बताया कि नाव पलटने से तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Vietnam Boat Accident: 2 महिलाओं समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 घायल अस्पताल में भर्ती, सबसे अधिक तमिलनाडु के

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड