Vietnam Boat Accident: 2 महिलाओं समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 घायल अस्पताल में भर्ती, सबसे अधिक तमिलनाडु के

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 15 भारतीय की मौत हो गई। मरने वालों में से सबसे अधिक दक्षिण भरतीय राज्य तमिलनाडु के हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश से 3 पर्यटक थे।

vietnam boat accident death Indian tourist list
वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीय सैलानियों की मौत, सबसे ज्यादा तमिलनाडु के | Image: Republic

Vietnam Boat Accident:  वियतनाम में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कन्फर्म किया कि आज सुबह फु क्वोक आइलैंड के पास नाव पलटने से मारे गए सभी 15 लोग भारतीय नागरिक थे, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल थे। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में मरने वालों की लिस्ट शेयर करते हुए, एम्बेसी ने कहा कि ये नाम वियतनामी अधिकारियों से मिले थे। दूतावास ने अपनी लिस्ट में बताया कि नाव पलटने से तमिलनाडु के सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं, लिस्ट में आंध्र प्रदेश और केरल के पर्यटक भी शामिल है।

तमिलनाडु के सबसे अधिक लोगों की मौत

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कन्फर्म किया कि इस हादसे में 2 महिलाएं और 13 पुरुष की मौत हो गई हैं। दूतावास ने अपनी लिस्ट में बताया कि नाव पलटने से तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोगों की मौत हो गई है। दूतावास ने उन परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

भारतीय दूतावास ने  एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बहुत दुख के साथ हम उन 15 भारतीय नागरिकों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने आज फु क्वोक आइलैंड के पास हुए दुखद नाव हादसे में अपनी जान गंवा दी है। यह लिस्ट वियतनामी अधिकारियों से मिली है। हमारी दुआएं मरने वालों के परिवारों के साथ हैं। हो ची मिन्ह सिटी में एम्बेसी और कॉन्सुलेट किसी भी मदद के लिए मौजूद हैं।

हादसे में मरने वालों की लिस्ट

  • 1.सेंथिल कुमार जयवेल (Senthil Kumar Jayavel)-तमिलनाडु
  • 2.मुरुगा प्रभु अरुमुगम (Muruga Prabhu Arumugam)-तमिलनाडु
  • 3.श्रीधर सुंदरराजन (Sridhar Sundararajan)-तमिलनाडु
  • 4.शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद (Shaik Abdullah Abdul Majeed)-तमिलनाडु
  • 5.बालाजी नतेसन (Balaji Natesan)-तमिलनाडु
  • 6.विनय कुमार चित्रपुरम भास्कर (Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara)-तमिलनाडु
  • 7.रविशंकर सुगुमारन (Ravisankar Sugumaran)-तमिलनाडु
  • 8.संतोष कुमार शांतिलाल जैन (Santosh Kumar Shantilaljain)-तमिलनाडु
  • 9.बाबू कुप्पुस्वामी (Babu Kuppuswamy)-तमिलनाडु
  • 10.अलगुराजन् सिवासामी (Alagurajan Sivasamy)-तमिलनाडु
  • 11.नल्लापेटा आदिशेषैया रवितेजा (Nallapeta Adiseshaiah Raviteja)-आंध्र प्रदेश
  • 12.श्रीधर मुदियाम (Sreedhar Mudiam)-आंध्र प्रदेश
  • 13.जया लक्ष्मी गेल्ली (Jaya Lakshmi Gelli)-आंध्र प्रदेश
  • 14.एविकोट चेरियन थॉमस (Avicot Cheriyan Thomas)-केरल
  • 15.लोवेनी थॉमस (Loveni Thomas)-केरल

21 घायल अस्पताल में भर्ती

दूतावास द्वारा बताया गया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय टूरिस्ट तीन क्रू मेंबर और एक अटेंडेंट शामिल थे। 17 यात्रियों और चार क्रू मेंबर समेत 21 लोगों को बचाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो बचे हुए लोगों की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें इंटेंसिव मेडिकल केयर मिल रही है।

Advertisement

पीएम मोदी ने क्या कहा?

वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा 'वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है। हमारी एम्बेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।'

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार पर BCCI सेक्रेटरी का बड़ा बयान, बोले- जल्द होगी रिव्यू मीटिंग
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड