Venezuela: मादुरो की गिरफ्तारी से गदगद... ट्रंप को खुश कर सत्ता की चाबी हथियाना चाहती हैं नोबेल विजेता मारिया कोरिना मचाडो? की ये पेशकश
Venezuela Crisis: अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। वेनेजुएला में नई सरकार गठन के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार जीत चुकी मारिया कोरिना मचाडो का नाम चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Venezuela Crisis: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रॉड्रिग्स को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। जबकि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला में नई सरकार बनने तक अमेरिका सत्ता का संचालन करेगा। अब सवाल उठ रहा है कि नई सरकार में कौन होगा मुखिया।
वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता 'मारिया कोरिना मचाडो' का नाम सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है। मारिया कोरिना मचाडो को विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज और संभावित नई सरकार की धुरी माना जा रहा है। वेनेजुएला पर जब अमेरिका ने हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया तो मचाडो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि अब आजादी का समय आ गया है। कयास लगाया जा रहा है कि वेनेजुएला में मचाडो की भूमिका में नई सरकार का गठन हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार मचाडो ने अपनी ओर से गोंजालेज का नाम आगे बढ़ाया है।
मारिया कोरिना मचाडो कौन हैं?
मारिया कोरिना मचाडो एक लिबरल विचारधारा की नेता हैं। मचाडो पिछले कई सालों से लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और स्वतंत्र चुनावों की लड़ाई लड़ रही हैं। मचाडो, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति का भी समर्थन करती है। वो ट्रंप के वेनेजुएला नीति का भी समर्थन करती है। हालांकि, ट्रंप अभी ऐसा कुछ नहीं बोला है कि मचाडो सत्ता देंगे या नहीं।
मचाडो को मिल चुका है शांति का नोबेल पुरस्कार
मारिया कोरिना मचाडो शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता है। उन्हें 2025 का नोबेल पुरस्कार (2025 Nobel Peace Prize) दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से यह पुरस्कार उनकी बेटी ने ग्रहण किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने लिए अपना नोबेल पुरस्कार तक उन्हें समर्पित करने की बात कही है। आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार होड में ट्रंप भी शामिल थे, उन्होंने कई बार खुद दावा किया कि वे कई युद्ध रुकवा चुके हैं और उन्हें नोबेल मिलना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Advertisement
मचाडो ने गोंजालेज का नाम आगे बढ़ाया
वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के बीच जब एक तरफ मारिया कोरिना मचाडो चर्चा के केंद्र में बना हुआ है, तो दूसरी तरफ मचाडो ने एडमुंडो गोंजालेज का नाम बढ़ाया। रिपोर्ट के अनुसार मचाडो ने अपनी पार्टी गोंजालेज को राष्ट्रपति पद के लिए नाम आगे बढ़ाया है। फिलहाल, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अभी वहाँ अंतरिम राष्ट्रपति के पद पर है।