अपडेटेड 8 March 2026 at 13:15 IST
US-Israel-Iran War: पाकिस्तान तक पहुंची जंग की आंच! दुबई में हुए ईरानी हमले में पाकिस्तानी शख्स की मौत; टारगेट पर अमेरिकी ठिकाने?
ईरान लगातार पलटवार करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इस बीच अल बरशा इलाके में ड्रोन हमलों के कारण एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistani Citizen dies in Drone Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का आज नौवां दिन है। इसी क्रम में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ईरान भी लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इस बीच दुबई के अधिकारियों ने बताया कि अल बरशा इलाके में ईरान के ड्रोन हमलों के कारण एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है।
दुबई के अधिकारियों के मुताबिक, अल बरशा इलाके में हवाई इंटरसेप्शन के बाद श्रैपनेल यानी धातु का टुकड़ा एक गाड़ी पर गिर गया, जिससे एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो ड्राइवर काम के सिलसिले में यहां रह रहा था।
15 बैलिस्टिक मिसाइलों को किया नष्ट
UAE (संयुक्त अरब अमीरात) ने शनिवार को बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 16 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 15 को रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि एक बैलिस्टिक मिसाइल समुद्र में गिर गई।
इसके अलावा एयर डिफेंस सिस्टम ने 121 UAVs का भी पता लगाया, जिनमें से 119 को रोक लिया गया, जबकि दो UAE के इलाके में गिर गए।
Advertisement
रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान के हमले की शुरुआत के बाद से UAE ने कुल 221 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है जिनमें से 205 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 14 समुद्र में गिर गईं और दो मिसाइलें यूएई में गिरीं।
आठ क्रूज मिसाइलों का लगाया पता और…
आगे बताया गया कि कुल 1,305 ईरानी UAV भी डिटेक्ट हुए हैं, जिनमें से 1,229 को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि 76 UAV संयुक्त अरब अमीरात के इलाके में गिरे। आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया।
Advertisement
हमलों में तीन देशों के नागरिकों की मौत
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिकों में से तीन की मौत हो गई है। जबकि अमीराती, मिस्र, इथियोपियाई, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, ईरानी, भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अज़रबैजानी, यमनी, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनानी, अफगान, बहरीन, कोमोरियन और तुर्की देशों के 112 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
घुटने टेकने के मूड में नहीं ईरान
बता दें कि यूएस-इजरायल के लगातार हमले के बावजूद ईरान घुटने टेकने की बजाय पलटवार कर रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए हैं जिसमें इजरायल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्ति अरब अमीरात शामिल हैं। IRGC का कहना है कि वह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 6 महीने तक जंग लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 13:11 IST