अपडेटेड 8 March 2026 at 09:29 IST

US-Israel-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलते ही कर दिया कांड! फूंक डाला US का ऑयल टैंकर; सुसाइड ड्रोन से किया हमला

ईरान कभी जहाजों के लिए होर्मुज में बंद रास्ता खोलने की बात करता है तो कभी यहां हमले कर देता है। हाल ही में ईरान ने फिर कथिततौर पर कुछ ऐसा ही किया है जिससे तेल सप्लाई चेन पर फिर से मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं।

Iran's blockade of the Strait of Hormuz halts 20% of global oil
Iran's blockade of the Strait of Hormuz halts 20% of global oil | Image: file photo

US-Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान के बीच का संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वैश्विक तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण गलियारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' अब 'जंग का मैदान' बनती दिख रही है। दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग पर बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इसके चलते तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। इस बीच ईरान कभी जहाजों के लिए होर्मुज में बंद रास्ता खोलने की बात करता है तो कभी यहां हमले कर देता है। हाल ही में ईरान ने फिर कथिततौर पर कुछ ऐसा ही किया है जिससे तेल सप्लाई चेन पर फिर से मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार (7 मार्च) को दावा किया कि उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में एक जहाज को निशाना बनाया है।

कैसे बनाया गया निशाना?

रिपोर्ट की मानें तो उनके निशाने पर इस बार मार्शल आइलैंड्स के झंडे लगे तेल टैंकर Louise P रहा। ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका से जुड़े तेल टैंकर पर हमला किया। इसे निशाना बनाने के लिए एक सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला ठीक उस समय हुआ है जब अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के तेल ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।

ईरान पहले ही दे चुका है चेतावनी

इससे पहले IRGC स्पष्ट चेतावनी दे चुका है कि अगर अमेरिका-इजरायल, यूरोप या उनके समर्थक देशों का कोई भी जहाज इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करता है तो उस पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

समुद्री रास्ते पर कंट्रोल का दावा ठोक कर बैठा ईरान

ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संबंधित प्रस्तावों के मुताबिक, युद्धकाल में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से आवागमन को नियंत्रित करने का ईरान को पूरा अधिकार है।

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह से हार मान ले। उन्होंने यह भी कहा कि या तो ईरान खुद आत्मसमर्पण कर दे, या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के काबिल ही न रहे। दूसरी ओर ईरान झुकने के मूड में नहीं दिख रहा है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि यह एक ऐसा सपना है जिसे वे अपनी कब्र तक ले जाएंगे।

Advertisement

‘…तो उसे समुद्र में डुबो दिया जाएगा’

वहीं ईरानी सेना ने अमेरिका को खुली धमकी दी थी। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में आया तो उसे समुद्र में डुबो दिया जाएगा। ईरानी सैन्य प्रवक्ता का यह बयान तब आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही यूएस नेवी के जहाजों को ऑयल टैंकरों की सुरक्षा के लिए भेजेंगे। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेस से होकर गुजरते है। उनके इसी बयान के विरोध में ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: नरम पड़े ईरान के तेवर? ऑयल-गैस संकट के बीच खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 09:29 IST