अपडेटेड 4 September 2025 at 18:09 IST

थर्ड वर्ल्ड वॉर की ओर दुनिया? यूरोप के कई देश बना रहे बंकर... रिपोर्ट में 2026 तक तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने का दावा

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रांस में अस्पतालों को भी युद्ध स्तर की तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। अस्पतालों को कहा गया है कि वो एक साथ सैकड़ों घायलों के इलाज के लिए तैयार रहें।

World War 3
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Freepik/Republic

यूरोपीय देशों में तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी जोर पकड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे इन देशों ने रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने का मन बना लिया है। फ्रेंच मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, स्वीडन और नॉर्वे समेत कई देशों में युद्ध की तैयारियां तेज हो गई है।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रांस में अस्पतालों को भी युद्ध स्तर की तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। अस्पतालों को कहा गया है कि वो एक साथ सैकड़ों घायलों के इलाज के लिए तैयार रहें। आपको बता दें कि इन रिपोर्ट्स में 2026 तक तीसरे विश्वयुद्ध की संभावना पर जोर दिया गया है।

तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र बनेगा फ्रांस?

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस को ये लगता है कि युद्ध के दौरान वो घायलों के इलाज का मुख्य केंद्र बन सकता है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि उनके पास ज्यादा से ज्यादा विदेशी घायल पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि नाटो के आर्टिकल-5 में ये बताया गया है कि नाटो का कोई देश अगर रूस के साथ युद्ध में फंसता है, तो सभी देशों को युद्ध में शामिल होना होगा। इसका मतलब है कि नाटो के 30 से ज्यादा देश एक साथ रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर सकते हैं।

नाटो के प्रमुख मार्क रूटे ने पहले से ही चेतावनी दे रखी है कि तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने में रूस और चीन सबसे आगे होंगे। इससे पहले उन्होंने ये भी कहा था कि बीजिंग ताइवान पर कब्जा करेगा और रूस नाटो के कुछ देशों पर हमला करेगा, जिसके बाद तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।

Advertisement

युद्धस्तर की हो रही तैयारियां

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तीसरा विश्वयुद्ध कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है। इसकी झलक यूरोप के देशों की सड़कों और अस्पतालों में साफ दिख रहा है। स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों में तो गाइडलाइन जारी की गई है कि युद्ध के दौरान अपनी जिंदगी कैसे जिएं। इसमें बताया गया है कि अपने पास कम से कम एक महीने का खाना और जरूरी सामान हमेशा रखें।

इसके अलावा सेनाओं में भी भर्ती का सिलसिला तेज हो गया है। पोलैंड, बाल्टिक और नार्डिक जैसे देशों में तो महिलाओं को भी सेना में भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्वी यूरोप में बंकर भी तेजी से बनाए जा रहे हैं, जो युद्ध की संभावना को तेज कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः चीन में क्या गुल खिला रहे हैं शी जिनपिंग और किम जोंग उन? टेंशन में ट्रंप

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 September 2025 at 18:06 IST