अपडेटेड 27 November 2025 at 12:09 IST
'अफगानिस्तान के नरक से आया था हमलावर, बाइडेन ने उसे...', व्हाइट हाउस के बाहर नेशनल गार्ड पर हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति पर क्यों बरसे ट्रंप?
व्हाइट हाउस के बाहर हुए गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर फूटा है। उन्होंने इस हमले के लिए बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर हुए गोलीबारी की घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। यह हमला नेशनल गार्ड्स को निशाना बनाकर किया गया था। गोली लगने से दो नेशनल गार्ड्स गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इस हमले के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है। हमलावर की पहचान हो गई है, जिसे अफगानिस्तान का बताया जा रहा है।
व्हाइट हाउस के बाहर हुए गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आज सुबह, थैंक्सगिविंग की छुट्टी से एक दिन पहले, वाशिंगटन, DC में काम कर रहे नेशनल गार्ड के 2 सदस्यों को व्हाइट हाउस से कुछ ही कदम दूर एक भयानक हमले में पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मार दी गई। यह घिनौना हमला बुराई, नफरत और डर का काम था। यह हमारे पूरे देश और इंसानियत के खिलाफ एक जुर्म था।
अफगानिस्तान,नरक की धरती से आया था हमलावर-ट्रंप
गोली लगने से घायल नेशनल गार्ड के प्रति अपने संवेदना जताते हुए ट्रंप ने कहा, आज रात सभी अमेरिकियों का दिल वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के उन दो सदस्यों और उनके परिवारों के साथ है, जैसे हम उन लोगों के लिए दुख और तकलीफ से भरे हैं जिन्हें गोली लगी, वैसे ही हम नेक गुस्से और पक्के इरादे से भी भरे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को यकीन है कि कस्टडी में लिया गया संदिग्ध एक विदेशी है जो अफगानिस्तान से हमारे देश में आया था, जो धरती पर एक नरक है।
बाइडेन पर क्यों बरसे ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना का ठीकरा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के शासनकाल पर फोड़ते हुए कहा, संदिग्ध अफगानिस्तान को बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने सितंबर 2021 में उन बदनाम फ़्लाइट्स से अमेरिका लाया था जिनके बारे में हर कोई बात कर रहा था। किसी को नहीं पता था कि कौन आ रहा है। प्रेसिडेंट बाइडेन द्वारा साइन किए गए कानून के तहत उसका स्टेटस बढ़ा दिया गया था।
Advertisement
जो बाइडेन बहुत बुरा प्रेसिडेंट- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, जो बाइडेन बहुत बुरा प्रेसिडेंट, हमारे देश के इतिहास का सबसे बुरा प्रेसिडेंट रहे। यह हमला हमारे देश के सामने सबसे बड़े नेशनल सिक्योरिटी खतरे को दिखाता है। मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को हमारी राजधानी की सुरक्षा में मदद के लिए 500 और सैनिक भेजने का निर्देश दिया है।
कौन है हमलावर रहमानुल्लाह लकानवाल?
अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय संदिग्ध का नाम रहमानुल्लाह लकानवाल है, जो अफगानिस्तान का नागरिक है। वह सितंबर 2021 में 'ऑपरेशन एलाइज वेलकम' कार्यक्रम के तहत अमेरिका एयरलिफ्ट किया गया था, जो तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम उन अफगानों के लिए था जो अमेरिकी सेना के साथ सहयोग कर चुके थे और तालिबान के कब्जे के बाद खतरे में थे।
Advertisement
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के ठीक बाहर हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला नेशनल गार्ड्स को निशाना बनाकर किया गया था। गोली लगने से दो नेशनल गार्ड्स गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी घायल हो गया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 11:26 IST