'उस जानवर को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी...', व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना से गुस्‍से में राष्ट्रपति ट्रंप; दे डाली ये खुली चेतावनी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप गुस्से में हैं। उन्होंने हमलावरों को कड़ी चेतावनी दे डाली है।

donald trump on white house firing
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना से गुस्‍से में राष्ट्रपति ट्रंप | Image: AP

अमेरिकी एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है। व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई है, जिसमें गोली लगने से दो नेशनल गार्ड्स समेत तीन लोग घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हमलावर को भी गोली लगी है, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ के जरिए हमलावरों को बड़ी चेतावनी दी है।


अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के मुख्य गेट के ठीक बाहर दो हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला नेशनल गार्ड्स को निशाना बनाकर किया गया था। गोली लगने से दो नेशनल गार्ड्स गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना पर दुख जताते हुए हमलावरों को बड़ी चेतावनी दी है।

उस जानवर को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-ट्रंप 

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ पर हमले की घटना की निंदा करते हुए लिखा, इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।  जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली मारी थी, दोनों बुरी तरह घायल हैं औरअलग-अलग हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा हैं। जवाबी कार्रवाई में हमलवार भी बुरी तरह घायल हुआ है, लेकिन फिर भी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। भगवान हमारे ग्रेट नेशनल गार्ड, हमारी सभी मिलिट्री और लॉ एनफोर्समेंट को आशीर्वाद दें। ये सच में महान लोग हैं। मैं यूनाइटेड स्टेट्स का प्रेसिडेंट होने के नाते और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग आपके साथ हैं!

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई

जानकारी के मुताबिक, घायल हमलावर को मौके से हिरासत में ले लिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के तुरंत बाद पूरे व्हाइट हाउस परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।  व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वॉशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर कई सड़कों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

Advertisement

कौन था हमलावर?

सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं। ज्वाइंट टास्क फोर्स वाशिंगटन डीसी के प्रवक्ता एंड्रयू एनरिकेज ने बताया कि फेडरल और स्थानीय एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। FBI निदेशक काश पटेल ने भी मामले की गहन जांच की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, ट्रंप प्रशासन इस घटना पर कड़ी नजर रखे हुए है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। NBC की रिपोर्ट में बताया कि संदिग्ध की पहचान 29 साल अफगान नागरिक रहमानुल्लाह  लकनवाल के रूप में हुई है। जो 2021 में अमेरिका में दाखिल हुआ था। 
 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स को लगी गोली

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड