अपडेटेड 23 February 2026 at 11:48 IST
El Mencho: कौन था 'एल मेंचो'? ईनामी ड्रग माफिया की मौत के बाद जल रहा है मैक्सिको; अमेरिका ने मिलिट्री ऑपरेशन पर कही बड़ी बात
मेक्सिको के सबसे खतरनाक और ईनामी ड्रग माफिया 'एल मेंचो' को रविवार को एक बड़े सैन्य अभियान में मार गिराया है। सेना की इस ऑपरेशन के बाद मैक्सिको में हिंसा भड़क उठी है। जानते हैं कौन था 'एल मेंचो', जिसकी मौत के बाद मैक्सिको जल उठा है?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर की लिस्ट में शामिल और लंबे समय से फरार चल रहे माफिया 'एल मेंचो' को मेक्सिको की सेना ने एक बड़े सैन्य अभियान में मार गिराया है। जलिस्को राज्य के टापालपा शहर में रविवार को सेना ने एल मेंचो की गिरफ्तारी के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस खूनी मुठभेड़ में गोली लगने से ड्रग माफिया घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल लाया जा रहा था, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। 'एल मेंचो' की मौत की पुष्टि होती ही मौक्सिको दहक उठा। पूरे देश में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई है।
मेक्सिको के सबसे खतरनाक और ईनामी ड्रग माफिया नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ 'एल मेंचो' को रविवार को एक बड़े सैन्य अभियान में मार गिराया गया। वह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के संस्थापक और सरगना थे, जिसे अमेरिका और मेक्सिको दोनों देशों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर पर रखा गया था। मेक्सिको की रक्षा मंत्रालय ने सेना के ऑपरेशन की पुष्टि है। एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क कई है। CJNG के सदस्यों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कौन था ‘एल मेंचो’?
59 साल का 'एल मेंचो' पहले मैक्सिको पुलिस में अधिकारी रह चुका था, लेकिन बाद में उन्होंने अपराध की राह चुन ली। 2010 के आसपास उसने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) की स्थापना की, जो आज मैक्सिको का सबसे शक्तिशाली और हिंसक क्रिमिनल संगठन बन चुका है। यह कार्टेल कोकीन, मेथमफेटामाइन और खासकर फेंटानिल जैसे घातक ड्रग्स की तस्करी में शामिल था, मुख्य रूप से अमेरिका में। देखते ही देखते मेंचो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर बन गया।
एसोसिएटेड प्रेस और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJNG ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई की, जिससे हजारों मौतें हुईं। 'एल मेंचो' यहीं नहीं रूका। CJNG ने कई हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दिया। सुरक्षाबलों पर हमले, हेलीकॉप्टर गिराने के आरोप, सरकारी अधिकारियों पर अटैक और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से खूनी जंग। अमेरिकी सरकार ने उन्हें पकड़वाने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था। मैक्सिकन पुलिल लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
Advertisement
‘एल मेंचो’ की मौत पर ट्रंप ने क्या कहा?
मेक्सिको सेना की इस ऑपरेशन पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, "अमेरिका ने मेक्सिको सरकार को इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया ताकि वे जलिस्को, मेक्सिको के तलपालपा में एक ऑपरेशन में मदद कर सकें, जिसमें नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जो एक बदनाम ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का लीडर था, खत्म हो गया। ‘एल मेंचो’ हमारे देश में फेंटानिल के टॉप ट्रैफिकर्स में से एक होने के कारण मैक्सिकन और यूनाइटेड स्टेट्स सरकार का टॉप टारगेट था।"
CJNG के तीन मेंबर भी ढेर
कैरोलिन लेविट ने आगे कहा, "पिछले साल, प्रेसिडेंट ट्रंप ने सही ही जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल को एक फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन बताया था,क्योंकि यह असल में यही है। इस ऑपरेशन में, कार्टेल के 3 और मेंबर मारे गए, 3 घायल हुए और 2 को गिरफ्तार किया गया। प्रेसिडेंट ट्रंप ने बहुत साफ कहा है अमेरिका यह पक्का करेगा कि हमारे देश में जानलेवा ड्रग्स भेजने वाले नार्कोटेररिस्ट को उस इंसाफ का सामना करना पड़े जिसके वे लंबे समय से हकदार हैं। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन मैक्सिकन मिलिट्री की भी तारीफ करता है और इस ऑपरेशन को उनके सहयोग और सफल तरीके से पूरा करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 11:42 IST