अपडेटेड 18 January 2025 at 10:18 IST

ओहियो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे विवेक रामास्वामी

Vivek Ramaswamy: भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Vivek Ramaswamy
भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी | Image: AP

Vivek Ramaswamy: भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। मीडिया में आई अनेक खबरों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

रामास्वामी ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश की थी।

रामास्वामी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का करीबी माना जाता है। ट्रंप ने उन्हें टेस्ला के मालिक एलन मस्क के साथ मिलकर शासन में सुधार की दिशा में काम करने की जिम्मेदी सौंपी है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रामास्वामी, ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं जिसकी घोषणा भी वह जल्द कर सकते हैं।

Advertisement

रामास्वामी की इस योजना के बारे में जानकारी रखने वाले उनके एक करीबी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर वाशिंगटन पोस्ट को बताया, ‘‘वह (रामास्वामी) जल्द ही गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे।’’

उन्हें बताया, ‘‘घोषणा का मसौदा तैयार है।’’ अगर वह चुने जाते हैं, तो वह ओहियो के गवर्नर माइक डेविन की जगह लेंगे। ओहायो में चुनाव नवंबर 2026 में होने हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Maharashtra: धाराशिव में 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 10:18 IST