Maharashtra: धाराशिव में 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Maharashtra: धाराशिव में 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Maharashtra: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो ने बताया कि एएसआई ने एक मामले में नाम हटाने और गिरफ्तार न किए जाने बदले में रिश्वत स्वीकार की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तमालवाडी थाने के प्रभारी सूरज शांतिलाल देवकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से एक मामले में उसका नाम हटाने और उसे गिरफ्तार न करने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की थी।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि देवकर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि तमालवाडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानिए क्या है आपके शहर में फ्यूल रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड