Donald Trump को नोबेल शांति पुरस्कार! वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया 'नोबेल गिफ्ट'

15 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। उन्होंने अपना 2025 नोबेल शांति पुरस्कार मेडल ट्रंप को भेंट किया, इसे वेनेजुएला की आजादी के लिए उनके योगदान के सम्मान में बताया।

Venezuelan opposition leader Mario Corina Machado presents his Nobel Prize to Donald Trump
Donald Trump को नोबेल शांति पुरस्कार! | Image: X/MaElviraSalazar

वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। यह मुलाकात 15 जनवरी 2026 को हुई, जो दोनों नेताओं के बीच पहली आमने-सामने की बैठक थी। इस दौरान मचाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट कर दिया, जिसे उन्होंने ट्रंप के वेनेजुएला की स्वतंत्रता के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान में सौंपा।

मुलाकात के बाद बाहर निकलकर मचाडो ने पत्रकारों से कहा, "हम वेनेजुएला की आजादी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा कर रहे हैं।" उन्होंने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताया, जिसमें वेनेजुएला के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मचाडो ने यह भी कहा कि यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों की आजादी के संघर्ष का प्रतीक है और ट्रंप की भूमिका को मान्यता देने के लिए उन्होंने अपना नोबेल मेडल उन्हें सौंपा।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद मुलाकात

मारिया कोरिना मचाडो को पिछले साल (2025) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वेनेजुएला में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष के कारण ये पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद से ही उन्होंने ट्रंप को इसका श्रेय देने की बात कही थी। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन चलाया था। मादुरो की गिरफ्तारी के महज 11 दिन बाद यह मुलाकात हुई।

ट्रंप ने मचाडो को कहा बहुत अच्छी महिला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मारिया से मिलना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान था और उन्होंने पुरस्कार भेंट करने को परस्पर सम्मान का शानदार इशारा बताया। हालांकि, ट्रंप ने मचाडो को बहुत अच्छी महिला कहा, लेकिन यह भी टिप्पणी की कि उनके पास देश में पर्याप्त समर्थन और सम्मान नहीं है।

Advertisement

वेनेजुएला की वर्तमान स्थिति

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल भंडार पर नियंत्रण कर लिया है और अमेरिकी कंपनियों को अरबों डॉलर निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। हाल ही में वेनेजुएला के तेल का पहला सौदा 50 करोड़ डॉलर का हुआ है। वेनेजुएला में राजनीतिक संकट जारी है, जहां विपक्षी समर्थक ट्रंप और मचाडो से लोकतंत्र की बहाली की उम्मीद कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में वेनेजुएलन समर्थक जुटे थे, जो अपनी देश की आजादी और राजनीतिक बदलाव की मांग कर रहे थे। कई समर्थकों ने मचाडो को वेनेजुएला की सबसे मजबूत नेता बताया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात वेनेजुएला के भविष्य, लोकतंत्र की बहाली और आर्थिक पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: BMC Election Result: मुंबई का किंग कौन? महाराष्ट्र में आज आएंगे नगर निकाय चुनाव के नतीजे... 15 हजार 931 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड