अपडेटेड 16 January 2026 at 09:22 IST

BMC Election Result: मुंबई का किंग कौन? महाराष्ट्र में आज आएंगे नगर निकाय चुनाव के नतीजे... 15 हजार 931 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजे आज,16 दिसंबर को आएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी। BJP, NCP, शिवसेना और कांग्रेस के लिए आज परीक्षा की घड़ी है।

Follow : Google News Icon  
BMC Election Result
BMC Election Result | Image: X/Republic

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजे आज,16 दिसंबर को आएंगे। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनता शुरू होगी। गुरुवार को हुए मतदान के बाद 15 हजार 931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम की गिनती से होगा। यह मुंबई के सबसे अमीर नगर निकाय पर नियंत्रण की लड़ाई है, जहां 227 वार्डों के लिए मतदान हुआ था।

मतगणना के लिए शहर में कुल 23 मतगणना केंद्र बनाने गए हैं। इन केंद्रों पर एक साथ दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी, जिससे प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चलेगी। मतगणना के लिए 23 रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में गिनती होगी। 

एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को बढ़त

एग्जिट पोल में BMC के 227 वार्ड में से बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2026 को हुए नगर निगम चुनावों में कई बड़े शहरों में पिछले चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट देखी गई है, जिससे राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है।

BMC चुनाव वोटिंग प्रतिशत

अनुमानित मतदान: 53 से 55 प्रतिशत
(आधिकारिक आंकड़े आना अभी बाकी)

Advertisement

ठाणे महानगरपालिका चुनाव के लिए कुल 917123 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ठाणे में कुल 55.59 प्रतिशत मतदान

नवी मुंबई महानगरपालिका
57.15 %

Advertisement

वसई विरार शहर महानगरपालिका
57.12%

नाशिक महानगरपालिका
कुल मतदान: 56.67%
पिछले चुनाव (2017) में मतदान 61.60% था
इस बार करीब 5% की गिरावट
घटे मतदान का असर किसे पड़ेगा, इस पर सबकी नजर

सोलापुर महानगरपालिका
कुल मतदान: 53.30%

कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC)
कुल मतदान: 52.11%

सांगली–मिरज–कुपवाड महानगरपालिका
कुल मतदान: 61.30%
2018 में मतदान: 62.17%
इस बार मामूली गिरावट

पुणे महानगरपालिका
कुल मतदान: 52.42%
2017 में मतदान: 55.56%
लगभग 3.5% की गिरावट
कम मतदान से किसे नुकसान, इस पर चर्चा तेज

छत्रपति संभाजीनगर
कुल मतदान: 59.82%
पिछले चुनाव में: 63%
इस बार मतदान में गिरावट

पिंपरी–चिंचवड़ महानगरपालिका
कुल मतदान: 57.71%

भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका 
53.43%

मुंबई का किंग कौन?

महाराष्ट्र में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद सबसे अमीर नगर निकाय पर किसका कब्जा होगा इसका फैसला होगा। यह BMC चुनाव 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बड़ा टेस्ट है। महायुति गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना) और ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी-एमएनएस) के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, कई एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। BMC चुनाव के नतीजे मुंबई की राजनीति पर गहरा असर डालता है। ऐसे में सबकी नजरें आज की नतीजों पर टिकी है।

यह भी पढ़ें;  Bihar: 'दही-चूड़ा' भोज के बहाने बिहार में बही सियासी बयार, बने कई समीकरण

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 08:19 IST