Iran-रूस के साथ ऑयल ट्रेड रोकने के लिए ट्रंप ने टैरिफ को बनाया हथियार? भारत के समर्थन में आया ईरान; US को जमकर लताड़ा
Iran-रूस के साथ भारत के ट्रेड ऑयल को रोकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को हथियार बनाया। भारत के समर्थन में ईरान सामने आकर अमेरिका को जमकर लताड़ा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

भारत का रूस और ईरान के साथ तेल का व्यापार अमेरिका को हजम नहीं हो रहा है। अमेरिका हर कोशिश कर रहा है कि भारत दोनों देशों से तेल खरीदना बंद कर दे। यही कारण है कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ट्रेड डील और टैरिफ के जरिए लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दंड के साथ 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में भारत को उसके दोस्त ईतरान का साथ मिल गया है।
भारत में ईरान के एंबेसी ने सोशल मीडिया पर भारत को समर्थन जताया, वहीं अमेरिका को जमकर लताड़ भी लगाई है। ईरानी एंबेसी ने लिखा, “अमेरिका अर्थव्यवस्था को हथियार बनाना जारी रखे हुए है और ईरान-भारत जैसे स्वतंत्र राष्ट्रों पर अपनी इच्छा थोपने के साथ उनके विकास में बाधा डालने के लिए प्रतिबंधों का इस्तेमाल कर रहा है।”
ईरान ने दिया अमेरिका की चाल का जवाब
ईरानी एंबेसी ने आगे कहा कि ये बलपूर्वक भेदभावपूर्ण कार्यवाहियां अंतर्राष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं, और आर्थिक साम्राज्यवाद के आधुनिक रूप का प्रतिनिधित्व करती हैं। ऐसी नीतियों का विरोध एक अधिक शक्तिशाली, उभरती हुई गैर-पश्चिमी नेतृत्व वाली बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था और एक अधिक मजबूत वैश्विक दक्षिण के लिए एक कदम है।
ट्रंप ने भारत-रूस की इकोनॉमी को बताया डेड
वहीं भारत और रूस को लेकर भी अमेरिका के राष्ट्रपति का एक पोस्ट सामने आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे बस यही फर्क पड़ता है कि वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को कैसे गिरा सकते हैं। हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, दुनिया में सबसे ऊंचे। इसी तरह, रूस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसे ऐसे ही रहने दें, और रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव, जो खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं, को अपनी बातों पर ध्यान देने को कहें। वह बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं!"
Advertisement
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दी थी धमकी
बता दें, इससे पहले अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास और अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन देशों पर भारी टैरिफ लगाएंगे जो रूस से तेल आयात कर रहे हैं, खासकर भारत, चीन और ब्राजील। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा था, "ट्रंप उन देशों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं जो रूसी तेल खरीदते हैं - चीन, भारत और ब्राजील।"
इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर लगाई आखिरी मोहर, भारत पर 25% और इन 2 देशों पर लगाया 40% टैरिफ, Pakistan पर दिखाई दरियादिली