अपडेटेड 25 October 2024 at 22:42 IST

अमेरिकी चुनाव में चीन की एंट्री, ट्रंप बोले-कमला हैरिस जीतेगी तो जिनपिंग बच्चे की तरह उनके हाथ से...

US President Election 2024: अमेरिका के चुनाव में चीन की एंट्री हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर कहा कि जिनपिंग उनके साथ बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे।

us presidential election trump kamala harris fight came down to potato-egg-chicken!
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस | Image: AP

US President Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख अब करीब आते जा रही है। चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। वहीं अमेरिकी चुनाव के प्रचार-प्रसार में चीन की एंट्री हो गई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर जोरदार हमला किया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कमला हैरिस के साथ जिनपिंग बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगी कमला हैरिस को निशाना बनाते हुए उन्हें लगातार बचकानी और बच्चे के समान बता रहे हैं। रेडियो होस्ट ह्यूज हेविट के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, "अगर किसी तरह कमला हैरिस जीत भी जाती हैं तो उन्हें शी जिनपिंग से निपटना होगा।" इस पर जब शो होस्ट हेविट ने उनसे पूछा कि "वह (शी) उनके साथ कैसा व्यवहार करेंगे?" तो ट्रंप ने कहा, "किसी बच्चे की तरह।"

जिनपिंग कमला के सारे कैंडी ले लेंगे: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "वह (शी जिनपिंग) बहुत जल्द उनसे (हैरिस से) सारी कैंडी ले लेंगे। उन्हें कुछ पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ। यह ऐसा होगा जैसे कोई महान शतरंज मास्टर किसी नौसिखिये के साथ खेल रहा हो।"

महिलाओं को नीचा दिखाने का रहा है इतिहास

बता दें, ट्रंप ने एक महिला के प्रति इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है। पूर्व राष्ट्रपति का महिलाओं को नीचा दिखाने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने हैरिस को भी निशाना बनाते हुए उन पर कई व्यक्तिगत हमले किए।

Advertisement

ट्रंप ने हैरिस को बताया आलसी

उन्होंने हैरिस को आलसी कहा। इस शब्द का इस्तेमाल लंबे समय से अश्वेत लोगों को नस्ली संदर्भ में नीचा दिखाने के लिए किया जाता है। हालांकि, कमला को नीचा दिखाने में ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने हैरिस को बेवकूफ कहा और आरोप लगाया कि वह नशा करती हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति को मंद बुद्धि बताते हुए उनके पास कम अक्ल होने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने हैरिस के विचारों की तुलना गिद्ध से की

इससे पहले लास वेगास में हुए एक कार्यक्रम में ट्रंप ने टैक्स में बढ़ोतरी के बारे में हैरिस के विचारों को लेकर उनकी तुलना गिद्ध से की थी। हालांकि, इसपर अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: India- China : डेमचोक और डेपसांग से भारत-चीन सैनिकों की वापसी शुरू, 29 अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 22:42 IST