डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की कोशिश! वॉशिगंटन DC के होटल में पत्नी संग डिनर कर रहे थे US प्रेसिडेंट तभी हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे- VIDEO
व्हाइट हाउस में एक कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक फायरिंग हुई। इस कार्यक्रम में ट्रंप भी शामिल थे। ऐसे में सुरक्षा खतरे के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Shot at White House: अमेरिका के मशहूर हिल्टन होटल में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनी गई। इस दौरान मंच पर डोनाल्ड ट्रंप मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
यह घटना 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर' (WHCA) के दौरान हुई। गोलियों की आवाज सुनाई देते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई। आनन-फानन में अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप को वहां से निकाला गया। इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप की कैबिनेट मौजूद थी। हालांकि, सभी को तुरंत वहां से बाहर निकाला गया। अब सभी सुरक्षित हैं।
गोली चलते ही चिल्लाया सीक्रेट सर्विस के एजेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप समेत अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे। इसी दौरान अचानक सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि गोली चली है। इसी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वाशिंगटन के पत्रकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हलचल और भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। इस दौरान डोनाल्ड्र ट्रंप को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
Advertisement
ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
अब इस घटना पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल ट्रुथ पर लिखा, 'डीसी में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी से और बहादुरी से कार्रवाई की।'
शूटर को पकड़ लिया गया है- ट्रंप
उन्होंने आगे बताया, ‘शूटर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम ’शो जारी रहने दें', लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, आज की शाम हमारी योजना से काफी अलग होगी और हमें बस, सीधे-सीधे, यह सब फिर से करना होगा।'