US: जब भी लगे आरोप, भर-भरकर मिला डोनेशन... क्या दोषी पाए जाने पर जेल से सरकार चलाएंगे Donald Trump?
Donald Trump US Presidential Election: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी पाए जाने के बाद भी राष्ट्रपति बन सकते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Donald Trump US Presidential Election: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 34 आरोपों से घिरे डोनाल्ड ट्रंप दोषी साबित होने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं?
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आरोप क्या हैं?
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकदमा अक्टूबर 2016 में उनके पहले राष्ट्रपति अभियान के अंतिम हफ्तों के दौरान पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए कथित एक लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान से संबंधित है। दावा किया गया है कि उनके तत्कालीन वकील माइकल कोहेन ने पॉर्न स्टार को पैसे देकर कथित यौन उत्पीड़न मामले में उसे चुप रहने के लिए कहा था। इसके बाद साल 2018 में ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोहेन को एक प्राइवेट ट्रांजेक्शन के लिए पैसे दिए थे। हालांकि, उसी साल फिर कोहेन ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया और ट्रंप के खिलाफ बयान दे दिया।
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त 34 आरोपों को झेल रहे हैं और सभी आरोपों में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। हालांकि, अगर इन सभी आरोपों में वो दोषी करार दिए जाते हैं तो हर आरोप के लिए उन्हें 4 साल की सजा होगी। चूंकि, ट्रंप फर्स्ट टाइम ऑफेंडर हैं, इसलिए उनके केस में थोड़ी नरमी बरती जा सकती है और अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया है कि ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि बिजनेस रिकॉर्ड में हेरफेर को लेकर बिना किसी क्रिमिनल हिस्ट्री वाले लोगों को जेल भेजा जाए। इसके अलावा सिक्रेट सर्विस डिटेल्स की जानकारी रखने वाले ट्रंप को जेल में रखना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में उन्हें घर में ही नजरबंद करने की सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि, वो जमानत पर बाहर भी आ सकते हैं।
क्या दोषी साबित होने पर भी बन सकते हैं राष्ट्रपति?
अमेरिका के संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है जिसके तहत दोषी पाया गया व्यक्ति राष्ट्रपति न बन सके। अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति के लिए पात्रता काफी सीमित है, जिसमें 35 साल की उम्र, अमेरिका का नागरिक या 14 साल तक अमेरिकी निवासी होना शामिल है। जानकारों की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो जेल से ही राष्ट्रपति पद की शपथ भी ले सकते हैं।
Advertisement
अमेरिकी मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि स्टेट ट्रंप को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटाने के लिए एक रिजॉल्यूशन भी ला सकता है, हालांकि वो अदालत में टिक नहीं पाएगा, क्योंकि अमेरिकी संविधान चुनाव में खड़े रहने के लिए राज्य को नई ठोस आवश्यकताएं जोड़ने की छूट नहीं देती। आपको बता दें कि उनके अभियान के निष्कर्षों के अनुसार, जब भी उन पर आरोप लगाया गया, उन्होंने डोनेशन में वृद्धि देखी।
ये भी पढ़ेंः X पर एक पोस्ट ने कर दी जिंदगी बर्बाद! एक ग्रुप कई लोगों को बना रहा टारगेट; इजरायल-हमास से है संबंध!