अपडेटेड 28 August 2025 at 17:59 IST
Minneapolis School Shooting: 'ट्रंप को मार डालो, भारत पर परमाणु हमला करो', फायरिंग करने वाले युवक ने अपनी बंदूक पर लिखा खौफनाक संदेश
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शूटर ने अपने हथियार पर भारत पर परमाणु बम गिराने और ट्रंप को मारने की बात लिखी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

बीते दिन अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर से भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई। इसमें दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 14 बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। मिनियापोलिस शहर के एक कैथोलिक स्कूल में बुधवार सुबह एक 23 साल के युवा ने गोलीबारी की।
आरोपी की पहचान रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है और उसने स्कूल पर किए गए इस सामूहिक गोलीबारी में तीन हथियारों, एक राइफल, एक बन्दूक और एक पिस्तौल, का इस्तेमाल किया था। जिन हथियारों का इस्तेमाल उसने किया, उसका एक वीडियो भी सामने आया है। शूटर ने गोलीबारी के बाद वीडियो भी यूट्यूब पर डाला, जिस अब डाउन कर दिया गया है।
'ट्रंप को मारो और भारत पर परमाणु...'
कहा जा रहा है कि हमलावर ने अपनी बंदूकों पर डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो और भारत पर परमाणु बम गिराओ लिखा था। उसने अपने यूट्यूब चैनल रॉबिन डब्ल्यू पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उसकी बंदूकों पर यह खौफनाक संदेश लिखा था और यह वीडियो में साफ देखा जा सकता था। हालांकि, वेबसाइट प्रशासन ने चैनल को बंद कर दिया।
'इजरायल का पतन होना चाहिए...'
इसके अलावा, गोला-बारूद पर इजरायल का पतन होना चाहिए जैसे नारे भी लिखे थे। हमलावर ने अपने हथियारों के जखीरे को दिखाते हुए जो वीडियो पोस्ट किए थे, उनमें इजरायल को जला दो और भारत पर परमाणु बम गिराओ जैसे और भी खौफनाक मैसेज लिखे थे। इसके अलावा, पत्रिकाओं पर तुम्हारा भगवान कहां है? और बच्चों के लिए भी कुछ लिखा था।
Advertisement
वीडियो में वेस्टमैन को एक हथियार पकड़े हुए यह कहते हुए भी देखा गया, "यह मेरे लिए है। अगर मुझे इसकी जरूरत पड़े तो।" वेस्टमैन ने कथित तौर पर अपना नाम रॉबर्ट से बदल लिया था।
इसे भी पढ़ें: US School Shooting: अमेरिका के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत 14 छात्रों समेत 17 लोग घायल
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 28 August 2025 at 16:56 IST