US Attack on Iran: अमेरिका ने ईरान पर फिर दागी मिसाइल, मीनाब-सिरीक समेत कई इलाकों को किया धुआं-धुआं, मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात
US सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि US सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान की मिलिट्री सर्विलांस क्षमता, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया गया है। ई
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हो गया है। दोनों देश एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी सेना ने तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर मिसाइलें दागी है। देर रात तक कई ईलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दी है। ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी ने ताजा हमलों की पुष्टि की है। ईरानी सेना द्वारा अमेरिका के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने का बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े पलटवार की चेतावनी दी थी।
US सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि US सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान की मिलिट्री सर्विलांस क्षमता, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया गया है। ईरान के रेड क्रिसेंट ने देश भर के सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है।
अमेरिका ने ईरान पर दागी मिसाइल
US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि उसकी सेनाओं ने ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त 'सेल्फ-डिफेंस' (आत्मरक्षा) हमले शुरू कर दिए हैं। उसने यह भी कहा कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार और बिना वजह की आक्रामकता के जवाब में की जा रही है। US सेंट्रल कमांड के आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया, "US सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर आज शाम 5:15 बजे (ET) ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू किए।"
पाकिस्तान के कहने पर ईरान को दी थी राहत-ट्रंप
ईरान को चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत है और मैंने पाकिस्तान के कहने पर उन्हें (ईरान को) थोड़ी राहत दी। हमने उन्हें भारत के साथ युद्ध करने से रोका। अगर मैं वहां नहीं होता, तो यह परमाणु युद्ध होता। लेकिन वे मेरे दोस्त बन गए। वे ईरान के करीब हैं और उन्हें सही काम करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम एक ऐसी डील चाहते हैं जो सार्थक हो। हम एक ऐसी डील चाहते हैं जो काम करे।"
Advertisement
अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमले का बदला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अमेरिका हमलों की एक अतिरिक्त लहर शुरू करेगा क्योंकि ईरान के साथ कोई डील नहीं हो पाई। अमेरिका ने ईरानी ड्रोन द्वारा अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ हमले बुधवार से ही शुरू कर दिए थे,जो फिलाहाल जारी है।