अपडेटेड 3 January 2026 at 14:18 IST

US Attack On Venezuela: 'दुनिया की शांति और लाखों लोगों की जान खतरे में...', हमलों के बीच वेनेजुएला सरकार का आया पहला बयान

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से तनाव बढ़ गया है। राजधानी काराकास विस्फोटों से दहल उठी है। देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। जानें वेनेजुएला सरकार ने क्या कहा?

Venezuelan government issued a statement
Venezuelan government issued a statement | Image: X

Venezuelan Government Statement on US attack: वेनेजुएला की राजधानी काराकास जोरदार धमाकों से दहल उठी है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों से बम गिराए, जिससे इमारतें हिल गईं और धुएं का गुबार उठा। दक्षिणी इलाके में एयरबेस धुआं-धुआं हो गए है। कम से कम 7 विस्फोटों की खबर अभी तक आ चुकी है। लोग घरों से बाहर भाग रहे हैं। इसी बीच वेनेजुएला सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

वेनेजुएला सरकार ने इसकी कड़ी निंदा की है। फिलहाल हमले के बाद पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की गई। सरकार ने बयान में कहा कि, 'यह यूनाइटेड नेशंस चार्टर के आर्टिकल 1 और 2 का उल्लंघन है, जो देशों की संप्रभुता और ताकत के इस्तेमाल पर रोक लगाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा है। लाखों लोगों की जान खतरे में है।

अमेरिकी सेना के एयर स्ट्राइक के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रपति भवन छोड़ा दिया है। मादुरो को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वेनेजुएला में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। वेनेजुएला के सभी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई है। 

काराकास में ब्लैक आउट

हमले के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। राजधानी काराकास में ब्लैक आउट कर दिया गया है। एयरफोर्स और मिलिट्री बेस पर बम गिराए गए हैं। वेनेजुएला के डिफेंस हेडक्वार्टर पर भी बमबारी हुई है। राजधानी काराकास के अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 

Advertisement

वेनेजुएला में इमरजेंसी घोषित

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके। वेनेजुएला की धरती पर अमेरिकी सेना के उतरने की जानकारी भी मिल रही है। लेकिन हवाई हमले के बाद अब जमीनी स्तर पर भी ऑपरेशन शुरू करने की बाद सामने आ रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस हमले को लेकर अमेरिका की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है। ना ही अब तक अमेरिका ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

काराकास में कई एयरबेस मौजूद 

काराकास वेनेजुएला की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह शहर वेनेजुएला के उत्तरी हिस्से के कोर्डिलेरा दे ला कोस्टा पर्वत श्रृंखला के बीच बसा है और कैरेबियन सागर के काफी नजदीक है। यहीं राष्ट्रपति भवन, रक्षा मंत्रालय, सैन्य मुख्यालय, खुफिया एजेंसियां, और बड़े एयरबेस मौजूद हैं। काराकस की आबादी 30 लाख से ज्यादा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: US Attacks Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद इमरजेंसी घोषित

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 14:10 IST