अपडेटेड 7 August 2025 at 07:28 IST

सेमीकंडक्टर्स पर 100% शुल्क लगा सकता है US, भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद ट्रंप की एक और धमकी- 'अभी तो बहुत कुछ बाकी...'

भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेचैनी कम नहीं हो पा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को फिर से धमकी दी। वहीं अमेरिका कंप्यूटर चिप्स और सेमी कंडक्टर्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है।

US President Donald Trump Tariff
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप। | Image: AP

रूस के तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगातार टैरिफ के जरिए दबाव बनाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं भारत भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हजम नहीं हो रहा। तभी तो अमेरिकी राष्ट्रपति भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद भी नहीं रुक रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से भारत को खुली धमकी दे दी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह कंप्यूटर चिप्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकते हैं।

अगर कंप्यूटर चिप्स पर 100 फीसदी टैरिफ लागू होता है, तो अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "अमेरिका में सभी तरह के चिप एवं सेमीकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने जा रहा है लेकिन आप इसे यदि अमेरिका में बना रहे हैं या इसे बनाने की प्रक्रिया में हैं तो आप पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।"

भारत को ट्रंप ने फिर दी खोखली धमकी

वहीं भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद भी ट्रंप रुक नहीं रहे हैं। अब भारत को एक बार फिर से गीदड़ भभकी देते नजर आए। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति से व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछा, "आप इन अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए भारत को ही क्यों निशाना बना रहे हैं?"

मीडिया के सवालों पर क्या बोले ट्रंप?

इसपर उन्होंने कहा, "अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं। देखते हैं क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा... आपको कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।" हालांकि, भारत अमेरिका के इस प्रेशर पॉलिटिक्स से डरने वाला नहीं है। भारत अमेरिका को लगातार जवाब दे रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Trump Tariff War: अमेरिकी टैरिफ पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- US का फैसला गलत और दुर्भाग्यपूर्ण, हम उचित कार्रवाई करेंगे

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 07:22 IST