US-Japan Trade : जापान-अमेरिका में सबसे बड़ी ट्रेड डील पर लगी मुहर, राष्ट्रपति ट्रंप ने 550 अरब डॉलर के जापानी इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान
जापान और अमेरिका के बीच 550 अरब डॉलर की डील हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि जापान अमेरिका में इंवेस्ट करने जा रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका और जापान के बीच अबतक के सबसे बड़े ट्रेड डील पर मुहर लगी है। जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट करने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान के साथ एक बड़े डील की घोषणा की। दोनों देशों के बीच गहरी बातचीत के बाद यह समझौता हुआ है।
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा, "हमने अभी-अभी जापान के साथ एक बड़ा डील पूरा किया है, शायद अब तक का सबसे बड़ा डील। मेरे निर्देश पर, जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा, जिसका 90% लाभ अमेरिका को मिलेगा। इस डील से लाखों नौकरियां पैदा होंगी - ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।"
जापान के साथ अमेरिका का सबसे बड़ा डील
अमेरिकी मीडिया सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, घोषणा के तुरंत बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों के साथ एक प्रोग्राम में कहा, "मैंने अभी-अभी इतिहास के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं; मुझे लगता है कि शायद जापान के साथ इतिहास का सबसे बड़ा सौदा। उनके शीर्ष लोग यहां मौजूद थे, और हमने इस पर लंबे समय तक कड़ी मेहनत की। और यह सभी के लिए एक बड़ा सौदा है।"
दोनों देशों के बीच इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
बता दें, अमेरिका और जापान के लिए इस डील को पक्का करना आसान नहीं था। इसकी जानकारी कुछ समय पहले खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। दरअसल, उनसे मीडिया ने पूछा था कि क्या जापान और अमेरिका के बीच डील हो पाएगी? इसपर राष्ट्रपति ने कहा था कि यह बहुत कठिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच डील पक्की करने के लिए चावल और ऑटोमोबाइल मुख्य बिंदु था।
Advertisement
जापान ऑटोमोबाइल और फार्मिंग बाजार में करेगा इन्वेस्ट
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जापान ऑटोमोबाइल और कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी व्यापार के लिए अपना बाजार खोलेगा। शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जापान अपने देश को कारों और ट्रकों, चावल और कुछ अन्य कृषि उत्पादों, और अन्य वस्तुओं सहित व्यापार के लिए खोलेगा। जापान अमेरिका को 15% का पारस्परिक टैरिफ देगा।
इसे भी पढ़ें: इंजेक्शन ले लो गोरी हो जाओगी...रिश्तेदार देते थे ताने, नौकरानी का मिलता था रोल; पंचायत की खुशबू भाभी ने बंया किया दर्द