मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा खतरा! सऊदी एयरपोर्ट पर हमले के बाद अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी; दूतावास स्टाफ को देश छोड़ने का दिया आदेश

अमेरिका ने सऊदी अरब में मौजूद अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे वहां के एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतें। दूतावास स्टाफ को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

 Donlad Trump
Donlad Trump | Image: AP

सऊदी अरब में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बढ़ते ड्रोन हमलों और क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिका ने अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास और उससे जुड़े वाणिज्य दूतावासों में तैनात गैर-जरूरी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया है।

अमेरिका ने सऊदी अरब में मौजूद अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे वहां के नागरिक हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतें। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हूती विद्रोही सऊदी अरब के एयरपोर्ट और ऊर्जा ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। स्थिति और गंभीर हो सकती है, इस आशंका के चलते ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

अमेरिकी विदेश विभाग की एडवाइजरी

अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की कि सऊदी अरब में मौजूद उन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है, जिनकी वहां तत्काल उपस्थिति आवश्यक नहीं है। इससे पहले समाचार एजेंसी AFP ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया था कि खाड़ी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के सभी अमेरिकी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से जाने का आदेश दिया गया है। 

एडवाइजरी में क्या कहा?

हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए साफ किया कि यह निर्देश केवल सऊदी अरब में तैनात गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों पर लागू होता है। उन्होंने सऊदी अरब के बाहर स्थित राजनयिक मिशनों में किसी तरह के बदलाव को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।अमेरिका का यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं को रेखांकित करता है।

Advertisement

 किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

बता दें कि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष गहराता ही जा रहा है। दोनों और से हमले रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हूतियों ने एक बार फिर सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। पूर्वी हिस्से में स्थित दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक हमला हुआ। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि कई लोग लोग घायल हो गए।

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा खतरा!

वहीं, ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले दिन में, सऊदी अरब के 'शायबाह ऑयलफील्ड' (जो सऊदी अरामको का है) में एक ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने इस ड्रोन को रोक दिया, लेकिन इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय भी है। मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में एक नेपाली और एक फिलीपींस का नागरिक था। घायलों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। ताजा हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती का बड़ा हमला,1 की मौत; कई घायल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड