Houthi-Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती का बड़ा हमला, आरामको तेल सुविधा को भी बनाया निशाना,1 की मौत; कई घायल

हूतियों ने एक बार फिर सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं।

One killed, eight injured in attack on Saudi Arabia’s King Fahd airport
सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती का बड़ा हमला | Image: ANI/File

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष गहराता ही जा रहा है। दोनों और से हमले रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हूतियों ने एक बार फिर सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। पूर्वी हिस्से में स्थित दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक हमला हुआ। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि कई लोग लोग घायल हो गए।

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि एयरपोर्ट को हुए भौतिक नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। एक व्यतिचतजनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन' (GACA) ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर है।

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हाल के दिनों में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा प्रोजेक्टाइल से सऊदी अरब के कई एयरपोर्टों पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं। यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जहां हूती हमलों से सऊदी अरब के कई एयरपोर्ट पहले भी प्रभावित हो चुके हैं।

आरामको तेल सुविधा को भी बनाया निशाना

वहीं, ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले दिन में, सऊदी अरब के 'शायबाह ऑयलफील्ड' (जो सऊदी अरामको का है) में एक ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने इस ड्रोन को रोक दिया, लेकिन इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय भी है। मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में एक नेपाली और एक फिलीपींस का नागरिक था। घायलों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है।

Advertisement

हूति लड़ाकों और सऊदी समर्थित यमनी सरकार के बीच संघर्ष तेज होने के साथ ही, सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों का सिलसिला भी बढ़ गया है। पिछले हफ्ते, सऊदी अरब ने बताया था कि 11 अक्टूबर को रियाद के 'किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट' पर हुए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। वहीं, 10 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी दी थी कि इसी हवाई अड्डे पर हुए एक अन्य हमले में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना...

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड