US-EU Trade Deal: अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील सील, 15 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, 27 देशों पर क्या होगा असर?
US-EU Trade Deal: अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील पर मुहर लग गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय संघ के बीच 15 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला लिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार समझौता पर मुहर लग गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत के बाद डील पक्की की है। इसके साथ ही व्यापार समझौते में यह भी फैसला लिया गया है कि अमेरिका यूरोपीय देशों पर 15 फीसदी टैरिफ भी लगाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों के बीच हुई डील को अबतक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी देशों को अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने के लिए 1 अगस्त तक का समय दिया है। अगर EU 1 अगस्त से पहले अमेरिका के साथ डील नहीं करता, तो उसके ऊपर 30 फीसदी का टैरिफ लग सकता था।
15 फीसदी टैरिफ का 27 देशों पर क्या होगा असर?
यूरोपीय संघ में 27 देश शामिल हैं। इन 27 देशों को मिलाकर एक यूरोपीय संघ बना है। बता दें, अमेरिका ने पहले जो EU पर टैरिफ लगा रखा था, उसमें लगभग 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इससे ज्यादा कुछ बदला नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले भी अमेरिका में मौजूद यूरोपीय कंपनियों को 10 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ का भुगतान करना पड़ता था। ऐसे में अब जब ट्रंप सरकार ने ईयू के ऊपर 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है, उससे ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ने वाला है।
EU के साथ व्यापार समझौते पर क्या बोले ट्रंप?
EU के साथ ट्रेड समझौते के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम एक समझौते पर पहुंच गए हैं। यह हर किसी के लिए अच्छी डीलर है। यह संभवत: किसी भी क्षमता में अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। 15 प्रतिशत टैरिफ यूरोप के महत्वपूर्ण ऑटोमोबाइल क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल्स और सेमीकंडक्टर सहित पूरे बोर्ड पर लागू होगा। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ अमेरिका से 750 अरब डॉलर मूल्य की ऊर्जा खरीदने के साथ-साथ 600 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने पर सहमत हुआ है।"