अपडेटेड 3 April 2025 at 10:59 IST

ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई टेंशन, भारत पर 26 और पाक पर 29 तो चीन को भी रुलाया, जानें किन देशों पर कितना शुल्क लागू

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के ऐलान ने कई देसों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत पर 26 फीसदी और पाक पर 29% लागू और फिर चीन को तो ट्रंप के टौरिफ ने रुला दिया।

DONALD TRUMP US Tariff War
ट्रंप ने किन देशों पर कितना लगाया टैरिफ? देखें पूरी लिस्ट | Image: AP/Canva

US Tariff List: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार टैरिफ लगाने का ऐलान कर दी दिया। ट्रंप के इस फैसले ने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी। ट्रंप सरकार ने भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लागू किया। अमेरिका में बाहरी देशों से आने वाले सभी सामानों पर टैक्स लगाया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ नाम दिया।

टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी बता दिया है कि किन देशों पर कितना टैरिफ लगाया जा रहा है। 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट' को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) और एशियाई देशों पर आरोप लगाया कि अमेरिकी कारों पर भारी टैरिफ लगाया जाता है। आइए जानते है किन देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कितना टैक्स लागू करने का ऐलान किया है।

किन देशों पर कितना लगा टैक्स?

SN.देश के नामटैरिफ
1भारत26
2चीन34
3यूरोपीय संघ20
4ताइवान32
5वियतनाम46
6जापान24
7दक्षिण कोरिया25
8थाईलैंड36
9स्विट्डरलैंड31
10इंडोनेशिया32
11मलेशिया24
12कंबोडिया49
13यूनाइटेड किंगडम10
14दक्षिण अफ्रीका30
15ब्राजील10
16बांग्लादेश37
17सिंगापुर10
18इजरायल17
19फिलीपींस17
20चिली10
21ऑस्ट्रेलिया10
22पाकिस्तान29
23तुर्किए10
24श्रीलंका44
25कोलंबिया10
26पेरू10
27न्यूजीलैंड10
28यूएई10
29डोमिकन गणराज्य10
30अर्जेंटीना10
31इक्वाडोर10
32ग्वाटेमाला10
33होंडुरास10
34मिस्र10
35अल सल्वाडोर10
36मोरक्को10
37त्रिनिदाद10
38टोबैगो10
39मलेशिया24
40कोटे डी आइवर 21
41इजरायल17
42नार्वे15
43जॉर्डन 20
44निकारागुआ18
45लाओस48
46मेडागास्कर 47
47म्यांमार44
48सर्बिया37
49बोत्सवाना37
50ट्यूनीशिया28
51कजाकिस्तान 27

विदेशी धोखेबाजों ने हमारे फैक्ट्रियों को लूटा…: ट्रंप

मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेरे साथी अमेरिकियों, यह लिबरेशन डे है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। 2 अप्रैल, 2025 को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि यह वह दिन था जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, वह दिन जब अमेरिका की नियति को पुनः प्राप्त किया गया और वह दिन जब हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया... दशकों से, हमारे देश को निकट और दूर के देशों द्वारा, मित्र और शत्रु दोनों द्वारा लूटा गया, बलात्कार किया गया और लूटा गया। अमेरिकी स्टीलवर्कर्स, ऑटो वर्कर्स, किसान और कुशल कारीगरों ने वास्तव में गंभीर रूप से कष्ट झेले। उन्होंने पीड़ा में देखा कि कैसे विदेशी नेताओं ने हमारी नौकरियां छीन लीं, विदेशी धोखेबाजों ने हमारी फैक्ट्रियों को लूट लिया, और विदेशी सफाईकर्मियों ने हमारे एक बार के खूबसूरत अमेरिकी सपने को तोड़ दिया... हमारे देश और इसके करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा गया है, लेकिन यह अब और नहीं होने वाला है।”

हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे है: राष्ट्रपति ट्रंप

उन्होंने कहा कि कुछ ही क्षणों में, मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने के ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। पारस्परिक: इसका मतलब है कि वे हमारे साथ ऐसा करते हैं और हम उनके साथ ऐसा करते हैं। मेरी राय में, यह अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह हमारी आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है। वर्षों से, मेहनती अमेरिकी नागरिकों को किनारे पर बैठने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि अन्य देश अमीर और शक्तिशाली होते जा रहे थे, और इसका अधिकांश हिस्सा हमारी कीमत पर हुआ...आज की कार्रवाई के साथ, हम आखिरकार अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम होने जा रहे हैं, पहले से कहीं अधिक महान।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: ट्रंप युद्ध रुकवा पाएंगे? पुतिन के एक फैसले से दुनिया में मची खलबली, 1.60 नए सैनिकों का मकसद क्या?
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 09:24 IST