अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बड़ी राहत, सिर से टली महाभियोग की तलवार, ट्रंप का दावा; रिपब्लिकन सांसदों ने बचाई कुर्सी!

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव खारिज हो गया है। हाउस के इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इधर राष्ट्रपति ट्रंप ने हेगसेथ को लेकर बड़ा दावा किया है।

Trump Defends Hegseth Amid Impeachment Threat, Says US Military Operations in Iran, Venezuela Successful
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बड़ी राहत, सिर से टली महाभियोग की तलवार, ट्रंप का दावा | Image: X

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने की कोशिश फिलहाल विफल हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया। मंगलवार रात हुए मतदान में 211 सांसदों ने प्रस्ताव को समिति के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया, जबकि 204 सांसद इसके विरोध में थे।

इस प्रक्रिया के कारण प्रस्ताव पर सदन में सीधे बहस और मतदान नहीं हो सका। रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्दे के पीछे काफी मशक्कत कर इस कोशिश को नाकाम किया। फिलहाल हेगसेथ की कुर्सी बच गई है, लेकिन यह स्थायी राहत नहीं है।

महाभियोग की टलने पर आगे क्या होगा?

अब इन आरोपों को आगे विचार के लिए ज्यूडिशियल कमेटी के पास भेजा गया है। समिति में इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए महाभियोग पर आगे मतदान की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

रिपब्लिकन सांसदों ने बचाई कुर्सी!

यह वोटिंग ऐसे समय में हुआ जब रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म चुनावों में मिली बड़ी हार से जूझ रही है। पार्टी के कुछ सदस्यों ने ईरान में युद्ध और उसके कारण गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हेगसेथ को मजबूत समर्थन देने के संकेत मिलने के बाद जीओपी सांसद मंगलवार को ज्यादातर रक्षा मंत्री के साथ खड़े रहे। उन्होंने केंटकी रिपब्लिकन थॉमस मैसी के नेतृत्व वाली और डेमोक्रेट्स के समर्थन वाली महाभियोग की कोशिश को खारिज कर दिया।

Advertisement

अब कांग्रेस आगे क्या करेगा?

जनवरी में कांग्रेस का नियंत्रण संभालने के बाद डेमोक्रेट्स हेगसेथ या अन्य अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग की कोशिश फिर आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन तब भी उन्हें हटाने की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि सीनेट में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। हेगसेथ के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन है। अगर वे पूरी तरह बच निकलते हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

हेगसेथ के खिलाफ क्या आरोप हैं?

रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ आठ बिंदुओं वाला महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान और यमन के खिलाफ सैन्य हमलों को अधिकृत करके संविधान और ‘वॉर पावर्स एक्ट’ का उल्लंघन किया। प्रस्ताव में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के अभियान की देखरेख में हेगसेथ की कथित भूमिका का भी जिक्र किया गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'गलत नैरेटिव फैलाना...', चीनी व्लॉगर्स पर विदेश मंत्रालय का सख्त रुख

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड