चीनी ब्लॉगर्स ने बांग्लादेश के गरीब इलाकों में लाइवस्ट्रीमिंग की और लोकेशन बताया नई दिल्ली... विवाद के बाद विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया

भारत ने उन खबरों पर चिंता जताई है, जिनमें कहा गया है कि चीनी नागरिक बांग्लादेश के गरीब इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और उसे नई दिल्ली के दृश्यों के रूप में पेश कर रहे हैं। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने किसी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India on reports of Chinese vloggers falsely claiming Dhaka slums in New Delhi
'गलत नैरेटिव फैलाना...', चीनी व्लॉगर्स पर विदेश मंत्रालय का सख्त रुख | Image: ANI/Republic

भारत ने मंगलवार को उन खबरों पर चिंता जताई है, जिनमें कहा गया है कि कुछ चीनी नागरिक बांग्लादेश के गरीब इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और उसे नई दिल्ली के दृश्यों के रूप में पेश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने किसी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशों को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और और अधिकारियों से कार्रवाई करने की अपील की है।

हर दो हफ्ते में होने वाली अपनी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने इस बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी हैं। मैं कहूंगा कि किसी भी देश की ऐसी गलत तस्वीर पेश करने की कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसमें शामिल लोगों की विश्वसनीयता को ही नुकसान पहुंचाती हैं।"

झूठी बातें भरोसे को कम करती हैं-MEA

उन्होंने कहा, "ढाका को दिल्ली के रूप में दिखाने के लिए बाहरी लोगों को काम पर रखने की कोशिशें, और इस तरह के झूठे नैरेटिव फैलाना, केवल उन लोगों की विश्वसनीयता को कम करता है जो ऐसा कर रहे हैं और जो इसे फिल्मा रहे हैं।" जयसवाल ने संबंधित अधिकारियों से इन गतिविधियों पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं संबंधित अधिकारियों से अपील करूंगा कि वे इस तरह की रिपोर्ट के खिलाफ कार्रवाई करें।"

करीब 150 चीनी नागरिकों ने वीडियो रिकॉर्डिंग की

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 150 चीनी नागरिकों ने ढाका के गरीब इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग की और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया, जिसमें दावा किया गया कि ये जगहें नई दिल्ली में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी व्लॉगर्स ने टेकपारा और उत्तरा जैसे इलाकों में वीडियो बनाए। उन्होंने इन इलाकों को भारतीय राजधानी का हिस्सा बताया और वहां के रहन-सहन तथा निवासियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

Advertisement

टीन की छत वाले घर से लेकर चाय बेचने वालों का वीडियो 

एक वीडियो में बताया गया कि "यह नई दिल्ली है। इनके घर बहुत गंदे हैं। टीन की छत वाले इन घरों के अंदर एक पंखा तक नहीं है। यह जगह काफी पिछड़ी, गंदी और अस्वच्छ है, और यहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।" एक अन्य घटना में, 'वांग वेई' नाम के एक व्यक्ति को टेकपारा में चाय बेचने वालों की वीडियो बनाते और वहां के लोगों द्वारा पी जाने वाली चाय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया।

ये भी पढ़ें: 'उन्हें भारत से कोई प्यार नहीं, असली चेहरा सामने आ गया...', सोनिया गांधी की किताब पर गिरिराज सिंह भड़के, लगाए गंभीर आरोप
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड