5 मिलियन डॉलर में बनो अमेरिकी नागरिक... क्या है गोल्ड कार्ड फॉर्मूला, जो अमेरिका में अमीरों को बसाने के लिए लाए डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने यहा कि यह योजना बहुत सफल होने वाली है। इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग हमारे देश में आएंगे। वो अमीर और सफल होंगे। साथ ही बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और...
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

America Donald Trump News: अगर आप अमीर हैं और अमेरिका में बसना चाहते हैं... तो डोनाल्ड ट्रंप आपके लिए एक ऑफर लेकर आए है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह दुनियाभर के अमीरों को ‘गोल्ड कार्ड’ बेचेंगे। इसके जरिए ट्रंप उन्हें अमेरिका में बसाने की तैयारी में है। गोल्ड कार्ड के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी 50 लाख डॉलर देने होंगे।
गोल्ड कार्ड को अमेरिका में पहले से ही लोगों को मिल रहे ग्रीन कार्ड का प्रीमियम वर्जन बताया जा रहा है। ये ग्रीन कार्ड की तरह ही होगा, लेकिन कुछ और भी सुविधाएं मिलेंगी।
2 हफ्ते में योजना शुरू करने की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि जल्द ही हम गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। यह ग्रीन कार्ड की तरह होगा। गोल्ड कार्ड के लिए 5 मिलियन डॉलर वसूले जाएंगे। इसके जरिए ग्रीन कार्ड की समान ही लाभ मिलेंगे, लेकिन कुछ अतिरिक्त लाभ भी होंगे।
ट्रंप ने आगे का प्लान बताते हुए कहा कि अगले 2 हफ्तों में हमारी इस योजना को शुरू करने की तैयारी है। गोल्ड कार्ड योजना के लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं है। उन्होंने करीब 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचने की योजना बनाई है। इस गोल्ड कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर जो भारतीय रुपये में 43 करोड़ से ज्यादा है।
Advertisement
ट्रंप को भरोसा- बहुत सफल होगी ये स्कीम
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग हमारे देश में आएंगे। वो अमीर और सफल होंगे। साथ ही बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और टैक्स देंगे। बहुत से लोगों को रोजगार भी देंगे। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि यह योजना बहुत सफल होने वाली है।
EB-5 वीजा प्रोग्राम की लेगी जगह
बताया जा रहा है कि ट्रंप सरकार की यह नई ‘गोल्ड कार्ड’ स्कीम मौजूदा EB-5 वीजा प्रोग्राम की जगह ले सकती है। यह अप्रवासी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में निवेश करके ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की अनुमति देता है। इसे साल 1990 में कांग्रेस ने अपनी मंजूरी दी थी।