चीन के साथ काम करने वाले सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों पर गिरी गाज, US के VISA नीतियों में बदलाव का ऐलान

अमेरिका के VISA नीतियों में बदलाव की वजह से चीन की ओर से काम करने वाले सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है।

US State Secy Marco Rubio
अमेरिका के विदेश मंत्री ने वीजा नीति को लेकर बड़ा ऐलान किया। | Image: AP

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को अमेरिकी के वीजा नीतियों में बड़े बदलाव का ऐलान किया। रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका उन मध्य अमेरिकी नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध लगाएगा जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की ओर से मध्य अमेरिका में क़ानून के शासन को कमजोर करने वाली गतिविधियों में एक्टिव हैं। मार्को रुबियो ने प्रेस रिलीज में एक नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की।

इसके तहत अमेरिका "उन सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध लगा सकता है जो मध्य अमेरिकी देशों में रहते हुए जानबूझकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की ओर से काम करते हुए, जानबूझकर मध्य अमेरिका में क़ानून के शासन को कमज़ोर करने वाली गतिविधियों का निर्देशन, प्राधिकरण, वित्तपोषण, महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं या उन्हें अंजाम देते हैं।"

कई नागरिकों के वीजा पर लगा प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिका मध्य अमेरिका में चीन के भ्रष्ट प्रभाव का मुकाबला करने और कानून के शासन को कमज़ोर करने के उसके प्रयासों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नई नीति के तहत कई मध्य अमेरिकी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जो पहले ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

अमेरिकी नागरिकों के परिवार भी होंगे अयोग्य

बयान में कहा गया है, "नई वीजा प्रतिबंध नीति के तहत वह शख्स और उसके करीबी परिवार सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए सामान्य रूप से अयोग्य होंगे।" विदेश मंत्री ने कहा कि ये कदम हमारे क्षेत्र में अमेरिका की आर्थिक समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करना जारी रखेंगे।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज अमेरिकी विदेश नीति और अमेरिकी कूटनीति का नेतृत्व एक नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा कर रहा है, जो मध्य अमेरिकी नागरिकों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों के लिए अमेरिकी वीजा को प्रतिबंधित करेगा, जो जानबूझकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से काम कर रहे हैं और हमारे क्षेत्र की स्थिरता को खतरा पहुंचा रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या अमर होना चाहते हैं किम-शी और पुतिन? पावरफुल नेताओं की बातचीत हुई लीक

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड