अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश हुई नाकाम तो भारतीय दूतावास ने जताया आभार, आरोपी 19 साल का लड़का गिरफ्तार; कत्लेआम मचाने की थी साजिश

अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में भीड़ को निशाना बनाकर हमले की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। इलिनोइस के पैलेटाइन में पुलिस ने माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग के साथ मिलकर जांच के बाद 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है।

19-Year-Old Arrested in US Over Hindu Temple Mass Shooting Plot
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, आरोपी 19 साल का लड़का गिरफ्तार | Image: Republic

अमेरिका के इलिनोइस राज्य में नवरात्रि के मौके पर एक हिंदू मंदिर में भीड़ को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश रची गई थी। मगर पुलिस ने समय रहते हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी 19 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में भीड़ को निशाना बनाकर हमले की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। इलिनोइस के पैलेटाइन में पुलिस ने माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग के साथ मिलकर जांच के बाद 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक इलिनोइस में हिंदू मंदिर पर हमले की योजना बना रहा था। पुलिस अधिकारियों को युवक के पास से पत्र मिला, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा व्यक्त की गई थी। इस पत्र में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र भी था।

भारतीय दूतावास ने पुलिस का जताया आभार

अमेरिका के शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, "वाणिज्य दूतावास को इलिनोइस के ऑरोरा में पूजा स्थल को निशाना बनाने की एक नाकाम कोशिश से जुड़ी खबरों की जानकारी है। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई की सराहना करते हैं। हम भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।"

 हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की थी प्लानिंग

11 अक्टूबर को, माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग ने पैलेटाइन पुलिस विभाग से संपर्क करके एक संभावित 'मास शूटिंग' के बारे में मिली जानकारी साझा की। यह जानकारी एक व्यक्ति से मिली थी, जिसने बताया कि उसे एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस की ओर से कुछ चिंताजनक इलेक्ट्रॉनिक संदेश मिले हैं। पुलिस के अनुसार, पैपोराकिस ने एक दस्तावेज साझा किया था, जिसमें एक हिंदू मंदिर में 'मास शूटिंग' करने की कथित योजना का जिक्र था। उसने राइफल, राइफल मैगजीन, बॉडी आर्मर (सुरक्षा कवच) और अन्य सामरिक उपकरणों व सामान की तस्वीरें भी साझा की थीं।

Advertisement

आरोपी लड़के पास से क्या-क्या मिला?

पैपोराकिस को उसके घर से निकलते समय ढूंढ निकाला गया और हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद, पैलेटाइन पुलिस के जासूसों ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, पुलिस को एक राइफल, कई भरी हुई राइफल मैगजीन, सैकड़ों राउंड गोलियां और अन्य चीजें मिलीं। बरामद सामान में एक 'टैक्टिकल वेस्ट' (सुरक्षा कवच वाली जैकेट) भी शामिल थी, जिस पर 'व्हाइट सुप्रीमेसिस्ट' (श्वेत वर्चस्ववादी) चरमपंथ से जुड़ा एक पैच लगा हुआ था।

निशाने पर भारतीय मूल के लोग

FBI के जासूसों ने इलेक्ट्रॉनिक संदेशों और पैपोराकिस द्वारा लिखे गए एक दस्तावेज की जांच की, जिसका शीर्षक था - "व्हाई आई फॉट: A.K.A.: (ऑरोरा शूटर का मेनिफेस्टो)"। इसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारधाराएं व्यक्त की गई थीं। साथ ही, इसमें दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, विशेष रूप से भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा करने की बातें भी शामिल थीं।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराया दो कंटेनर जहाज, एक डूबा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड