होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराया दो कंटेनर जहाज, एक डूबा, दूसरे को भी भारी नुकसान; ईरान के हमलों से समुद्र में बढ़ा खतरा

होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर कंटेनर जहाजों पर हमला हुआ है। जीएफएस प्राइड नामक दो जहाज बारूदी सुरंग से टकराया गया। टक्कर के बाद एक जहाज समुद्र में डूब गया।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। होर्मुज से गुजर रहे सिंगापुर में रजिस्टर्ड दो कंटेनर जहाजों पर हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में एक जहाज में आग लगने के बाद वह डूब गया, जबकि दूसरे जहाज को भी नुकसान पहुंचा है। सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) ने इस घटना की पुष्टि की है।

एमपीए ने बताया कि जीएफएस प्राइड नामक जहाज हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें आग लग गई, जिसके बाद वह डूब गया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बयान के मुताबिक, जहाज बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया।घटना के समय जहाज पर करीब 2,500 कंटेनर लदे हुए थे। हादसे के बाद कंटेनर के तेल समुद्र में तैर रहे हैं।

बारूदी सुरंग से टकराया जहाज

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह जहाज उस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान ने अवैध और खतरनाक करार दिया था। इसी दौरान वह समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया। ईरान ने बार-बार चेतावनी दी है कि उसकी अनुमति के बिना कोई भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से न गुजरे। बावजूद ऐसी कोशिश की जा रही है। 

डूबने वाले जहाज का नाम जीएफएस प्राइड

डूबने वाले जहाज का नाम जीएफएस प्राइड है। यह सिंगापुर के झंडे के तहत चल रहा था और इसकी क्षमता एक बार में 2,824 कंटेनर ले जाने की थी। जहाज का संचालन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी के पास था। बारूंदी सुरंग से टकराने के बाद जहाज पानी में एक तरफ झुका हुआ था और उससे धुएं का घना गुबार निकल रहा था। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

ईरान की चेतावनी

घटना के बाद आईआरजीसी ने स्थानीय जहाजों और मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है। उसने समुद्र में तैर रहे कंटेनरों से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि ये कंटेनर अन्य जहाजों के लिए खतरा बन सकते हैं और समुद्री आवाजाही में रुकावट डाल सकते हैं। IRGC ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से कथित छल या उकसावे के तहत समुद्री नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ ईरान निर्णायक कार्रवाई करेगा।
 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के विस्कॉन्सिन में प्लेन क्रैश, 1 बच्चा समेत 6 लोगों की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड