US: टेक्सास में क्रैश हुआ अमेरिका सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर, जमीन पर गिरते ही लगी भीषण आग; दो पायलट की मौत

टेक्सास के सालाडो के पास रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से अमेरिकी सेना के दो जवानों की मौत हो गई।

Two US Army Soldiers Killed in Texas Helicopter Crash
Two US Army Soldiers Killed in Texas Helicopter Crash | Image: Reuters

अमेरिका के टेक्सास मे बड़ा हादसा हो गया। अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से दो पायलट की मौत हो गई। क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर एक खेत में जा गिरा और उसमें भीषण आग लग गई। सेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।

टेक्सास के सालाडो के पास रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से अमेरिकी सेना के दो जवानों की मौत हो गई। फोर्ट हुड से जुड़ा यह हेलीकॉप्टर एक खेत में गिरा और उसमें आग लग गई। आग काफी तेजी से फैल गई और लगभग 100 एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। सैन्य अधिकारियों दोनों पायलट ने मौतों की पुष्टि की है।

 टेक्सास में अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश 

अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने परिवारों को सूचना देने तक जवानों की पहचान जाहिर नहीं की है। जांचकर्ता अब इस घातक क्रैश की वजह का पता लगाने में जुटे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में जलता हुआ मलबा, घना धुआं, बिखरा हुआ सामान और आग बुझाने की कोशिश करते इमरजेंसी कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।
 

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद लगी भीषण आग

हेलीकॉप्टर फोर्ट हुड में तैनात था और 1st कैवेलरी डिवीजन का हिस्सा था। यह ऑस्टिन से लगभग 50 मील उत्तर में FM 2843 के पास एक ग्रामीण इलाके में गिरा और किसी घर या इमारत से नहीं टकराया, लेकिन क्रैश के कारण घास में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को वहां से बाहर निकालना पड़ा और सड़कें बंद करनी पड़ीं।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर अमेरिका ने बना दी स्टील की दीवार', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड