'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बारे में एक बार फिर ऊल-जलूल बातें की हैं।

From 'Begged For Photo' to 'Asked For Pic': Trump Softens After Meloni's Fiery 'We Don't Beg' Rebuttal, Hurls New Allegations
Trump-Meloni | Image: Reuters, AP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बारे में एक बार फिर ऊल-जलूल बातें की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इटली में जैसी उनकी लोकप्रियता है, उसके अनुसार वो बहुत घटिया काम कर रही हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने मेलोनी के बारे में कमेंट किया था, जिसपर इटली की पीएम भड़क गई थी।

ट्रंप ने क्या लिखा?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया (हालांकि NATO ने भी ऐसा ही किया था!)। उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे लॉजिस्टिक्स में बहुत दिक्कत हुई, जबकि अमेरिका इटली और दूसरे "तथाकथित" NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी "लोकप्रियता बढ़ाने" के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। नहीं, शुक्रिया!!!"

मेलोनी ने क्या कहा था?

इससे पहले मेलोनी ने ट्रंप की टिप्पणियों का जवाब देने में जरा भी देर नहीं की थी और घटना के उनके वर्शन को साफ तौर पर नकार दिया थी। उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं: और हां, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।"

Advertisement

उन्होंने अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के प्रति ट्रंप के रवैये पर भी निशाना साधा और कहा, "मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वह पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते; बल्कि उनके नेताओं के साथ तो वह कहीं ज्यादा नरमी से पेश आते हैं।"

अपनी प्रतिक्रिया को एक कड़े संदेश के साथ खत्म करते हुए मेलोनी ने कहा, "उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए - न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं।"

Advertisement

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने इटली के चैनल को दिए एक छोटे से इंटरव्यू में खुद मेलोनी का जिक्र किया। चैनल के अनुवाद के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया कि इटली की प्रधानमंत्री G7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। ट्रंप ने कहा, "शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने मुझसे उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं। मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आया।"

ये भी पढ़ेंः 'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', चुनाव में बंपर जीत के बाद बोले PM

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड