अपडेटेड 3 September 2025 at 08:47 IST
'...तो लेना पड़ सकता है टैरिफ वापस', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग, बोले- एकतरफा है US-भारत का संबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एकबार फिर से वही पुराना राग अलापा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दशकों से एकतरफा संबंध है। जानें उन्होंने क्यों कहा कि टैरिफ का फैसला वापस लेना पड़ सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर टैरिफ को लेकर पुराना राग अलापा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने टैरिफ के फैसले को जायज ठहराया। यह जानते हुए भी कि कैसे उनके इस कदम ने अमेरिका के अन्य देशों के साथ संबंध पर बुरा असर डाला है, अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ट्रेड के लिए टैरिफ जरूरी है। जानें कोर्ट से झटका लगने के बाद अमेरिका राष्ट्रपति ने क्यों कहा कि उन्हें टैरिफ को लेकर अपना फैसला वापस लेना पड़ सकता है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के बिना, दुनिया में सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सच है। यह बहुत शक्तिशाली है। यह बहुत बड़ा है। और मैंने इसे पहले चार वर्षों में वास्तव में बड़ा बनाया। फिर यह बाइडेन सरकार के कार्यकाल में बिगड़ने लगा। लेकिन हमने इसे उस स्तर तक बनाया है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इतनी जल्दी पहुंच सकते हैं। हम सबसे तेज हैं। हम सबसे अच्छे हैं।"
टैरिफ हमें महान बनाता है: राष्ट्रपति ट्रंप
उन्होंने कहा कि हम आर्थिक रूप से सबसे अच्छे हैं। टैरिफ और अन्य चीजों के कारण आने वाला पैसा इतना बड़ा है। टैरिफ हमें उन अन्य चीजों को भी हासिल करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हमें महान वार्ताकार बनाता है।"
राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 युद्ध रोकने का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उन्होंने सात युद्ध निपटाए और उनमें से कई युद्ध व्यापार के कारण हुए। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किए गए कई व्यापारिक सौदे टैरिफ के कारण हुए। इससे आपको बातचीत करने की बेहतरीन क्षमता मिलती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय आयातों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी उचित ठहराया है और दावा किया है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध कई वर्षों से एकतरफा रहे हैं।
Advertisement
भारत-अमेरिका के बीच संबंध अच्छे लेकिन...: ट्रंप
उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हालांकि, टैरिफ पर पुनर्विचार करने को लेकर उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा टैरिफ लगा रहा है, जिससे असंतुलित व्यापार परिदृश्य पैदा हो रहा है। भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई वर्षों तक एकतरफा संबंध रहा... भारत हमसे भारी शुल्क वसूल रहा था। ये शुल्क दुनिया में सबसे ज्यादा थे और इसलिए हम भारत के साथ व्यापार नहीं कर रहे थे, लेकिन वे हमसे व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हम उनसे मूर्खतापूर्ण शुल्क नहीं वसूल रहे थे। इसलिए उन्होंने जो कुछ भी बनाया, उसे देश में भेज दिया लेकिन हम कुछ भी नहीं भेज रहे थे, क्योंकि वे हम पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा रहे थे।
ट्रंप को टैरिफ का फैसला क्यों लेना पड़ सकता है वापस?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा है कि उन्होंने टैरिफ का फैसला वापस लेना पड़ सकता है। दरअसल, अपील कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति को झटका दे दिया, जिसके बाद अब वह सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और एक्सपेडाइटेड रूलिंग की मांग करेंगे। अगर सुप्रीम कोर्ट में यह अपील हार गए तो टैरिफ वापस लेन पड़ सकता है। और ऐसा हुआ तो यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए 'डिजास्टर' होगा।" उन्होंने भारत, चीन और ब्राजील पर अमेरिका को टैरिफ से मारने का आरोप भी लगाया।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 08:47 IST