'Enough is enough! मैंने इजरायल को रोक लगा दी है', डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान नेतन्याहू को बहुत चुभेगा! कहा- सारी न्यूक्लियर धूल...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान के साथ एक डील पर बातचीत कर रहा है।

Crude oil prices jump in early trading after donald Trump threats iran
ट्रंप | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान के साथ एक डील पर बातचीत कर रहा है। इस डील के तहत, ईरान अपने पास जमा अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (highly-enriched uranium) का भंडार अमेरिका को सौंप देगा, जिसके बदले में ईरान की 20 अरब डॉलर की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने 'Truth Social' पर लिखा, "अमेरिका को हमारे शानदार B2 बॉम्बर्स द्वारा पैदा की गई सारी परमाणु 'धूल' मिल जाएगी। इस सौदे में किसी भी तरह से, किसी भी रूप में या किसी भी तरीके से पैसों का कोई लेन-देन नहीं होगा।"

'अमेरिका ने इजरायल को हमला करने पर रोक लगा दी'

ट्रंप ने ईरान की उन कोशिशों का भी विरोध करने की कोशिश किया, जिनमें इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में हुए सीजफायर को, पिछले हफ्ते ईरान के साथ घोषित हुए समझौते से जोड़ने की बात कही गई थी।

ट्रंप ने आगे कहा, "यह समझौता किसी भी तरह से लेबनान से जुड़ा हुआ नहीं है; लेकिन USA, लेबनान के साथ अलग से काम करेगा और हिज्बुल्लाह से जुड़ी स्थिति से उचित तरीके से निपटेगा। इजरायल अब लेबनान पर बमबारी नहीं करेगा, क्योंकि अमेरिका ने इजरायल को हमला करने पर रोक लगा दी है। Enough is Enough!"

Advertisement

'होर्मुज से नाकेबंदी नहीं हटेगी'

ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की घोषणा के बावजूद, अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह से लागू है, ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा है।

उन्होंने कहा, "नौसैनिक नाकाबंदी ईरान के संबंध में पूरी तरह से लागू और प्रभावी रहेगी, और यह तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान के साथ हमारा लेन-देन 100% पूरा नहीं हो जाता।"

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि शांति समझौते के लिए बातचीत "बहुत तेजी से आगे बढ़नी चाहिए, क्योंकि ज्यादातर मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।"

ये भी पढ़ें- 'मैं होर्मुज से नाकेबंदी नहीं हटाऊंगा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड