'एक महीने के अंदर न्यूक्लियर बम...', ट्रंप ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, कहा- मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने वाला था ईरान, मैंने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने ईरान को मध्य-पूर्व पर कब्जा करने से रोका, और साथ ही यह भी कहा कि युद्ध के दौरान खाड़ी देशों पर हमला होने की उम्मीद नहीं थी।

trump
trump | Image: Reuters/File

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने ईरान को मध्य-पूर्व पर कब्जा करने से रोका, और साथ ही यह भी कहा कि युद्ध के दौरान खाड़ी देशों पर हमला होने की उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने ये भी कहा कि ईरान के पास एक महीने के अंदर न्यूक्लियर बम होता और उन्होंने ऐसा होने से रोक दिया।

ट्रंप का पूरा बयान

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, "वे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने जा रहे थे, और हमने उन्हें रोक दिया।" उन्होंने दावा किया कि पिछले साल गर्मियों में ईरानी परमाणु ठिकानों पर उनके देश के हमलों ने ऐसा होने से रोक दिया।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर पिछले साल अमेरिका ने ईरान पर हमला नहीं किया होता, तो तेहरान कुछ ही हफ्तों में पूरे मिडिल ईस्ट के देशों पर हमला कर देता। उन्होंने ओबामा प्रशासन के 2015 के ईरान समझौते की भी फिर से आलोचना की।

Advertisement

'एक महीने के अंदर न्यूक्लियर बम...'

ट्रंप ने कहा, "उनके पास एक महीने के अंदर, शायद दो हफ्तों में ही परमाणु हथियार आ जाता, और वे उसका इस्तेमाल इजरायल और मिडिल ईस्ट पर करते। और वे उसका इस्तेमाल हम पर भी करते, और सिर्फ इजरायल पर ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, UAE जैसे देशों पर भी, जो हमले के बाद हैरान रह गए थे।" वे 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान युद्ध शुरू किए जाने के बाद खाड़ी देशों पर तेहरान के जवाबी हमलों का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं, इन देशों पर हमले की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि वे उन देशों को निशाना बना रहे थे। वे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने जा रहे थे, और हमने उन्हें रोक दिया।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'पर्शियन गल्फ, ओमान और लाल सागर में उतार देंगे सेना', ईरान की धमकी

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड